गालों को बनाना है गोल-मटोल तो अपनाएं ये तरीके

punjabkesari.in Sunday, Jul 30, 2017 - 12:41 PM (IST)

चेहरे का आकर्षण होती है आंख, नाक, होंठ और गाल। अगर इन चार चीजों की सुंदरता में कमी आ जाए तो पूरे चेहरे की खूबसूरती कम लगने लगती है। बहुत सी लड़कियों की समस्या होती है पिचके गाल। गाल वहीं अच्छे लगते है जो हमारी हंसी को खूबसूरत बना दें। जब गाल अंदर को पिचक जाते है तो  जबड़े की हड्डी या त्‍वचा उभरी हुई दिखाई देने लगती है जिससे चेहरा भद्दा सा दिखने लगता है। लड़कियां अपने गाल को गोलमटोल बनाने के लिए कई ट्रीटमेंट और तरीकों का सहारा लेती है लेकिन को फायदा नजर नहीं आता। अगर आप भी अपने गालों को गोल-मटोल बनाना चहती है तो इस तरीकों को जरूर आजमा कर देखें। शायद यह आपके काफी काम आएं। 

 

गालों को गोल-मटोल बनाने के लिए योग

- कुर्सी या टेबल के सहारे अपनी पीठ बिल्कुल सीधा करके बैठ जाएं। अब जितना मुंह खोल सकते है खोल लें। अब अपने हाथों से दोनों गालों को पकड़कर खींचे। 3द सेकेंड तक ऐसा करें। फिर पहले वाली स्थिति में वापिस आ जाएं। इस एक्सरसाइज को करने से गाल उभरने लगते है। 

- एक मिनट तक मुंह को गुब्बारे की तरह ही फुलाकर रखें। दिन में 3 बार ऐसा करें। इससे कुछ ही दिनों में गाल गुब्बारे की तरह गोल-मटोल बन जाएंगे। 

 

कुछ घरेलू उपाय

बादाम तेल 
बादाम या सरसों के तेल से गालों की मसाज करें। मालिश को कम से कम 5 मिनट तक रोजाना करें। इसी के साथ धूम्रपान और शराब से परहेज करें। 

मेथी
मेथी में एंटीऑक्‍सीडेंट और विटमिन होते हैं जो त्‍वचा की झुर्रियां और लटकती त्‍वचा से निजात दिलाते हैं और पिचके गालों का परफैक्ट शेप देते है। रात को मेथी पानी में भिगोकर रख दें और सुबह पेस्‍ट बनाकर गालों पर लगा लें। सूखने के बाद धो दें।

ग्लिसरीन
गुलाब जल और ग्लिसरीन को मिलाकर मिश्रण बना लें। अब इस मिश्रण से रोजाना अपने गालों की मसाज करें। इससे भी उन्हें परफैक्ट शेप मिलेगी। 

जैतून का तेल
जैतून के तेल से गालों की मालिश करें। इससे गाल प्राकृतिक रूप से गोलमटोल दिखाई देंगे। रोज एक चम्मच जैतून तेल का इस्तेमाल करें।

सेब
सेब के पेस्‍ट को रोज सुबह गालों और चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद इसे धो लें। इससे भी गाल को परफैक्ट शेप मिलेगी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static