रोजाना करें सिर्फ 1 काम, डार्क अंडरआर्म्स से मिलेगा छुटकारा

punjabkesari.in Friday, Nov 17, 2017 - 12:51 PM (IST)

डार्क अंडरआर्म्स :  डार्क अंडरआर्म्स की समस्या बहुत सी लड़कियों को होती है। इससे छुटकारा पाने के लिए लड़किया कई क्रीम्स और ट्रीटमेंट का सहारा तो लेती है लेकिन इनका कोई ज्यादा अच्छा परिणाम नहीं निकलता। अगर आप भी डार्क अंडरआर्म्स से परेशान है तो आज हम आपको एक साधारण सा नुस्खा बताएंगे, जिसका रोजाना इस्तेमाल करने से डार्क अंडरआर्म्स के झंझट से छुटकारा मिलेगा। 

PunjabKesari

नींबू से दूर करें डार्क अंडरआर्म्स की समस्या
1 नींबू लेकर उसको स्लाइस में काट लें। फिर उन स्लाइस को लेकर डार्क एरिया पर सर्कुलेशन मोशन में 10-15 मिनट रगड़ते रहें। बाद में ठंडे पानी के साथ साफ कर लें। इस नुस्खें को रोजाना इस्तेमाल करें। इससे डार्क अंडरआर्म्स की समस्या से जल्द ही छुटकारा मिलेगा। 

 

मास्क लगाने का तरीका
नींबू रगड़ने के बाद 2-3 चम्मच राइस पाऊडर को कटोरी में डालें। फिर उसमें 4 चम्मच उबला हुआ दूध डालें और अच्छे से पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को डार्क अंडरआर्म्स पर लगाएं और बाद में धो दें। अच्छा परिणाम पाने के लिए इस नुस्खे को हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करें। 

 

नींबू और मास्क लगाने का फायदा
नींबू झुर्रियां, पिंपल्स, डार्क स्पॉट, डेड स्किन जैसी समस्याओं से लड़ने की क्षमता रखता है। मास्क लगाने से स्किन फेयर होती है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static