धूप में चेहरा पड़ जाता है लाल तो जरूर करें ये काम

punjabkesari.in Wednesday, Apr 12, 2017 - 03:24 PM (IST)

पंजाब केसरी (ब्यूटी): गर्मियों के मौसम में चेहरे को बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जैसे- टैनिंग, कालापन आदि। इन सबके अलावा कई लोगों की स्किन ऐसी होती हैं कि जब वे धूप में निकलते हैं तब उनका चेहरा लाल पड़ने लग जाता है। अगर आपकी भी ऐसी कुछ समस्या है तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसे नुस्खे लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप अपनी इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

 

1. पहला नुस्खा

- खीरा

सबसे पहले खीरे को छील कर उसे मिक्सी में अच्छी तरह ग्राइंड कर लें। अब इसे अपने चेहर और गर्दन पर अच्छी तरह लगा लें। 15 मिनट बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें।

2. दूसरा नुस्खा

- 2 ग्रीन टी
- 3 कप गर्म पानी
- 1 साफ कपड़ा

ग्रीन टो को सबसे पहले गर्म पानी में डालें। फिर कुछ मिनट बाद इसे पानी से निकाल लें। अब इसी पानी में साफ कपड़े को भिगोएं और फिर इसी कपड़े को अपने चेहरे पर रखें। आपको ऐसा 10 मिनट कर करना होगा।

3. तीसरा नुस्खा

- पैट्रोलियम जैली

रात को सोने से पहले पैट्रोलियम जैली की एक परत को अपने चेहरे पर लगाकर सो जाएं और सुबह उठने पर चेहरा धो लें।

4. चौथा नुस्खा

- 2 चम्मच शहद

सबसे पहले अपने चेहरे को साफ पानी से साफ कर लें। फिर शहद को अच्छी तरह अपने चेहरे पर लगा लें। 30 मिनट बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें।

5. पांचवा नुस्खा

- बर्फ वाला ठंडा पानी
- एक साफ कपड़ा

यह सबसे आखिरी नुस्खा है। इसके लिए आपको करना क्या होगा कि बर्फ वाले ठंडे पानी के अंदर कपड़े को डाल कर डूबोएं। फिर इसी कपड़े को अपने चेहरे पर 10 मिनट के लिए रखें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static