आंखों के नीचे मौजूद Bags को इन नैचुरल तरीकों से करें दूर

punjabkesari.in Tuesday, Feb 20, 2018 - 05:37 PM (IST)

कई बार जब हम लोग सोकर उठते है, तो आंखों के नीचे बैग यानी सूजन नजर आने लगती है, जो जल्दी से जाती नहीं है। ऐसे में हमारी आंखे मोटी-मोटी दिखने लगती है, जो देखने में बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगती है। बहुत से लोगों को आंखों के नीचे सूजन यानी पफ्फी आईस की प्रॉबल्म होती हैं, जिनका कारण हर कोई जानना चाहेगा। आनुवंशिकी, बुढ़ापा और पानी की कमी के साथ-साथ गुर्दे और लिवर की समस्या अन्य आदि स्थितियों में आंखों के नीचे बैग नजर आने लगता है। पर्याप्त नींद लेकर या ऊंचे कुशन पर सिर रखना, आइस क्यूब और खीरा अन्य आदि चीजों के इस्तेमाल से आंखों की नीचे मौजूद बैग से छुटकारा पाया जा सकता है। 

 

1. रोजाना 7-9 घंटे सोना
रोजाना रात को 7-9 घंटे की पर्याप्त नींद लें। खासकर वयस्कों को इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए। इसी को अपनी दिनचर्या बना लेना चाहिए, इससे तनाव की समस्या तो दूर रहती ही है साथ ही पफी आइस की समस्या भी नहीं होती। अगर आपको रात के समय जल्दी नहीं आती तो गुनगुना रिलैक्सिंग शॉवर लें और उसके बाद कोई बुक पढ़ें। इससे आपकी अनिंद्रा की प्रॉबल्म भी दूर होगी। 

2. नमक का प्रयोग 
रोजाना 1 गिलास गर्म पानी में 1 चम्मच नमक मिलाएं। फिर कॉटन पैड्स की मदद से आंखों के नीचले हिस्से पर लगाएं। कुछ देर ऐसे ही रखने के बाद आपको काफी फर्क नजर आएगा। 

3. बर्फ की सिंकाई
अपनी आंखों के नीचे के एरिया को हमेशा 10-20 मिनट के लिए किसी ठंडी चीज की मदद से सिंकाई दें। इसके अलावा समय के अभाव में सुबह-सुबह आंखों पर ठंडे पानी के छींटे दें। बर्फ के टुकड़े किसी कॉटन के कपड़े पर लपेटकर आंखों के नीचे रगड़े।  

4. खीरे का इस्तेमाल 
आंखों के नीचे की सूजन दूर करने के लिए खीरा काफी कारगर है। खीरे का ठंडा अहसास ना सिर्फ त्वचा को सुकून देता है बल्कि दिमाग भी तरोताज़ा रखता है। खीरे की स्लाइस को आंखों पर रखें। इससे आंखों रिलैक्स मिलता है। इससे आंखों जलन भी दूर रहती है। 

5. टी बैग
बंद आंखों पर 2-5 मिनट तक टी बैग रखें। इससे सूजी और फूली हुई आंखों की समस्या दूर होती है। इससे भी आंखों को आराम मिलेगा और वह फ्रैश रहेगी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static