चमत्कारी नुस्खा, रातों-रात अंडरआर्म का कालापन होगा दूर

punjabkesari.in Friday, Apr 14, 2017 - 02:30 PM (IST)

पंजाब केसरी (ब्यूटी): गर्मियों का मौसम आ गया है। इन दिनों लड़कियां फुल स्लीव की जगह कट स्लीव पहनना ज्यादा पसंद करती हैं लेकिन डार्क अडंरआर्म की वजह से कई लड़कियों को स्लीवलैस कपड़े पहनने में बहुत परेशानी होती है। अडंरआर्म के कालेपन की वजह से कई बार उन्हें शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। कुछ घरेलू उपाय को अपनाकर इस परेशानी से छुटकारा पाया जा सकता है। आज हम आपको एक ऐसा चमत्कारी नुस्खा बताएंगे जिससे अंडरआर्म का कालापन दूर होगा। 

जरूरी सामान

- 2 चम्मच बेसन
- 1 चम्मच दही
- 1 चुटकी हल्दी
- 5 बूंदे नींबू की
- नारियल तेल

PunjabKesari

 

कैसे करें

1. सबसे पहले एक कटोरी में बेसन, दही, हल्दी और नींबू रस को डालें।
2. अब सभी मिश्रण को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। 
3. पेस्ट तैयार करने के बाद इसे अपने अंडरआर्म पर अच्छी तरह लगा लें। 
4. तकरीबन इस 30 मिनट के लिए ऐसे ही रहने दें। फिर साधे पानी से धो कर अंडरआर्म को साफ कपड़े से पोंछ लें।
5. इसके थोड़ी देर बाद नारियल तेल को लेकर अपने अंडरआर्म लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। ऐसा सब आपको रात को सोने से पहले करना होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static