सिर्फ 5 फेशियल एक्सरसाइज करके चेहरे को दिखाएं स्लिम

punjabkesari.in Tuesday, Mar 06, 2018 - 11:31 AM (IST)

डबल चिन से छुटकारा : जॉ लाइन यानी ठुड्डी, जिसे हर कोई परफैक्ट शेप में पाना चाहता है। अक्सर मोटापे की वजह से ठुड्डी के नीचे वाले हिस्से पर भी चर्बी जमा होने लगती है, जिस वजह से डबल चिन की समस्या नजर आती है, जो दिखने में बेहद ही भद्दी लगती है। इससे चेहरे की लुक में भी काफी असर दिखाई देने लगता है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग कई ट्रीटमेंट का सहारा लेते है लेकिन चेहरे पर कोई फर्क नहीं नजर आता। आप कुछ फेशियल एक्सरसाइज के जरिए अपनी ठुड्डी को परफैक्ट शेप दे सकते है और डबल चिन से छुटकारा पा सकते है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे, जो चेहरे पर ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने के साथ-साथ डबल चिन और चेहरे पर जमा चर्बी की समस्या भी दूर करती है। 

 


1. आईब्रो एक्सरसाइज
फोरहेड यानी माथे की एक्सरसाइज बेहद अमह है। अपनी उंगलियों की मदद से विक्ट्री साइन बनाएं और फिर अपनी उंगलियों को आईब्रो के शुरूआत और अंत पर रखकर अपनी स्किन पर हल्का सा प्रैशर बनाएं। फिर  आईब्रो को ऊपर नीचे करें और ऐसा लगभग 10 बार करें। इससे काफी फर्क नजर आएगा। 

 

2. फेस लिफ्ट एक्सरसाइज
अक्सर डबल चिन की प्रॉबल्म के साथ-साथ अपर लिप्स के आसपास की स्किन भी ढीली पड़ जाती है। इन्हें मजबूत बनाने के लिए फेस लिफ्ट एक्सरसाइज करें। इससे डबल चिन की प्रॉबल्म भी दूर होगी। 

 

3. जितना हो सके उतना हंसे
कहते है कि हंसने से खून बढ़ता है। वहीं ज्यादा हंसने से चेहरा स्लिम भी रहता है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए मुंह को धीरे-धीरे फुल स्माइल की पोजिशन में लाएं। अपनी मुस्कुराहट को स्ट्रेच करेें और इस एक्सरसाइज को 10 बार करें। 

 

4. हाथ से माथे को खीचें 
इससे एक्सरसाइज के जरिए आप अपने माथे पर मौजूद रेखाओं को भी कम कर सकते है। अपनी हथेली को आईब्रो पर रखें। फिर अपनी भौंह को 30 सेकेंड ऊपर करके रखें।  फिर हथेली की मदद से आईब्रो को वापस नीचे लाएं। ऐसे लगभग 10 बार दोहराएं। 

 

5. जबड़े की एक्सरसाइज
अपने चेहरे को सीधा रखते हुए अपने जबड़े को जितना हो सकें उतना आगे करें। ऐसे ही अपनी ठुड्डी को आगे करें। इस प्रक्रिया को भी 1ज बार दोहराएं। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static