घर की दीवारों पर दिखाएं अपना Button Art

punjabkesari.in Tuesday, Apr 17, 2018 - 02:25 PM (IST)

घर को सजाने के लिए अगर अपने हाथों से शोपीस बनाकर लगाए जाए तो और भी ज्यादा खुशी होती है। डैकोरेशन के लिए अगर बच्चे अपने हाथों से कुछ बनाएं तो इसे देखने में मजा भी बहुत आता है। साथ ही बच्चे भी कुछ देर मोबाइल को छोड़कर खूब एंज्वाय करते हैं। आप अगर यह सोच रहे हैं कि ऐसी कौन सी चीज है जो बच्चों से बनावाई जाए और मेटीरियल भी खराब न हो तो घर पर पड़े रंग-बिरंगे बटनों से खूबसूरत पेड़ की चाट बना कर घर की दीवारों को डैकोरेट कर सकते हैं। 

जरूरी सामान
- रंग-बिरंगे बटन
- कलरफुल कार्ट या चाट
- ग्लू (चिपकाने के लिए)
- हरे रंग की फोम
- कैंची 
PunjabKesari

इस तरह बनाएं 
1. सबसे पहले कलरफुल शीट को चोरस आकार में काट लें। 
2. इसके बाद हरे रंग की फोम को पेड की डंडी की तरह काटकर चाट पर चिपका दें। 
3. अब उस पेड की टहनी के ऊपर बीच में बड़ा बटन और आसपास छोटे-छोटे रंग-बिरंगे बटन लगाएं और पेड का आकार दें। 
4. इसी तरह एक पेड के दोनों ओर एक-एक और पेड़ बना दें। इसे बनाते हुए बच्चे खूब एंज्वाय करेंगे। 
5. बटन के साथ आप और भी कई तरह के क्रॉफ्ट बना सकते हैं। 

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static