सुबह के समय पेट नहीं हो रहा साफ तो करें इन चीजों का सेवन

punjabkesari.in Friday, Oct 13, 2017 - 09:16 AM (IST)

पेट का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। खान-पान की आदतों और गलत लाफस्टाइल के कारण कुछ लोगों को आए दिन पेट संबंधी कोई न कोई शिकायत रहती है। जिस कारण एसिडिटी,खट्टी डकार,खाना पचाने में परेशानी अक्सर सुनने को मिलती हैं। इनमें से सुबह पेट साफ न होने की समस्या यानि कब्ज लगभग आम है लेकिन इसका सेहत पर बुरा असर पड़ता है। आपको भी इस तरह की शिकायत है तो कुछ आसान से घरेलू उपाय अपना कर इससे राहत पाई जा सकती है। 


1. गुनगुने पानी का सेवन
सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुना पानी पीएं। इसमें आप शहद का मिक्स कर सकते हैं। इसके बाद आधा घंटा सैर करे। कुछ समय बाद पेट साफ हो जाएगा और आप अच्छा महसूस करेंगे। 

2. अलसी
अलसी के बीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। यह पेट के लिए भी लाभकारी हैै। रात को सोने से पहले एक गिलास के दूध के साफ 1 चम्मच अलसी के बीज का पाउडर खा लें। इससे सुबह पेट साफ हो जाएगा। 

3. योगा
खाना खाकर एक दम बैठने या लेटने से भी पेट साफ न होने का कारण बनती है। अपने लिए कुछ समय निकाल कर योगा या कोई एक्सरसाइज जरूर करें। इससे कब्ज की समस्या से मुक्ति मिलेगी और पेट भी साफ हो जाएगा।

4. आंवला 
आवला गुणों से भरपूर है। यह पेट की परेशानियों को दूर करके पाचन क्रिया में सुधार करता है। रोजाना रात को दूध के साथ आंवला खाने से सुबह पेट साफ हो जाता है। 

5. फाइबर युक्त आहार 
अपने खाने में फल,हरी पत्तेदार सब्जियों को जरूर शामिल करें। सेब,पालक,जूस और सूप फाइबर युक्त होते हैं। इसका सेवन करने से कब्ज नहीं होती और पेट आसानी से साफ हो जाता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static