बच्चों का कमरा सजाने जा रहे हैं तो जान लें ये बातें

punjabkesari.in Sunday, May 07, 2017 - 12:52 PM (IST)

पंजाब केसरी(पेरेंटिग)- बच्चों का कमरा उनकी लाइफ का सबसे जरूरी हिस्सा होता है। इसी में वह खेलते,पढ़ते,सपने देखते हैं। कमरा साफ-सुथरा और पूरी तरह से सिमटा हुआ होना चाहिए। फर्नीचर से लेकर हर छोटी-छोटी चीज परफैक्ट होनी जरूरी है। इसका असर बच्चे की मानसिकता पर भी पड़ता है। आप भी बच्चे का कमरा सजा रहे हैं तो उनकी पसंद और राय जरूर जान लें।  


 

1. लड़कियों के लिए फर्नीचर खरीदने जा रहे हैं तो जरा उनकी पसंद पर भी ध्यान दें। उनको ज्यादातर पिंक,रैड जैस सॉफ्ट रंग पसंद आते हैं। लड़को को ब्लू,ग्रीन और ब्लैक कलर अच्छे लगते  हैं। 


2. बच्चों के कमरे में जरूरत के हिसाब से ही फर्नीचर रखें। ज्यादा फर्नीचर रखने से उनकोे खेलने और चलने फिरने में परेशानी होगी। 


3. बच्चे के कमरे में आप दो-तीन रंगों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे उनको रूम में नयापन लगेगा। 


4. कार्टून से ही बच्चों के दिन की शुरूआत होती है। इसके लिए आप अपने नन्हें की पसंद के हिसाब से दिवारों पर कार्टून के पोस्टर लगा सकते हैं। 


5. बच्चे के कमरे में स्टडी टेबर होना भी बहुत जरूरी है। इसके आप लाइटिंग भी पूरा ध्यान रखें। जिससे उसको पढ़ने में परेशानी न हो। 
 

6. कमरे में बिस्तर पर इस्तेमाल होने वाली बैड शीट भी ब्राइट कलर की हो तो बच्चों का मन खुश रहता है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static