जानिए प्यार हाेने पर कैसे पेश आते हैं सभी राशियाें के लाेग

punjabkesari.in Wednesday, Dec 25, 2019 - 05:46 PM (IST)

अकसर जब हम किसी एेसे शख्स काे मिलते हैं, जिन्हें हम बेहद पसंद करते हैं, तब हमें ये पता नहीं हाेता कि क्या वाे भी हमें पसंद करते हैं या नहीं। हालांकि ये पता करना इतना अासान नहीं है कि सामने वाले के मन में हमारे लिए क्या फीलिंग है? एेसा इसलिए कि बहुत से लाेग अपनी फीलिंग छिपाने में माहिर हाेते हैं। एेसे में अाप उनकी राशि जानकर ये अंदाजा लगा सकते हैं कि क्या उन्हें भी अापसे प्यार है। अापकाे उनके व्यवहार से थाेड़ा बहुत अाइडिया हाे जाएगा कि वाे अापके लिए कुछ फील करते हैं या नहीं। 

आईए जानते हैं कैसेः-

1) मेष (21 मार्च से 19 अप्रैल)
इस राशि के लाेग प्यार के मामले में अपनी भावनाअाें काे छुपाने में विश्वास नहीं रखते। उन्हें अापकी लाइफ के बारे में जानने की बहुत उत्सुकता हाेती है, इसलिए वह अापसे बहुत से सवाल करते हैं। 

2) वृषभ(20 अप्रैल से 21 मई)
इस राशि के लाेगाें के बारे में ये पता लगाना थाेड़ा मुश्किल है कि ये अापकाे पसंद करते हैं या नहीं। ये अापसे मस्ती-मजाक और फ्लर्ट करेंगे, लेकिन कभी इससे अागे नहीं बढ़ेंगे, जब तक कि उनके मन में अापके लिए एेसी काेई फीलिंग न हाे। 

3) मिथुन(22 मई से 21 जून)
मिथुन राशि के लाेगाें के चेहरे से ही अाप ये अंदाजा लगा सकते हैं कि वे अापकाे पसंद करते हैं। ये आसानी से प्यार में पड़ जाते हैं और इस बात काे अच्छे से जानते हैं कि एक रिश्ते को कैसे निभाना है।  

4) कर्क (22 जून से 22 जुलाई)
इस राशि के लाेग इमाेशनल और बेइंतहा प्यार करने वाले हाेते हैं। लेकिन ये छाेटी-छाेटी बाताें की बहुत टेंशन ले लेते हैं। किसी रिश्ते में हाेने पर ये इस बात का खास ख्याल रखते हैं कि इनका दिल न टूटे। ये अपना सारा वक्त अापने प्यार के साथ बिताना पसंद करते हैं और हर वाे चीज़ करते हैं, जिससे उनके पार्टनर काे खुशी मिले। 

5) सिंह(23 जुलाई से 22 अगस्त)
इस राशि के लाेग बहुत प्रोटैक्टिव हाेते हैं। उनके लिए उनकी ईगाे(Ego) बहुत मायने रखती है। जब ये किसी के प्यार में पड़ते हैं, ताे उसे अपना बनाकर ही छाेड़ते हैं। चाहे वे इस मामले में क्लीयर हाेते हैं कि अाप सिर्फ उनके हैं और किसी के नहीं। 

6) कन्या(23 अगस्त से 22 सितंबर) 
कन्या राशि के लाेगाें के बारे में ये पता लगा पाना मुश्किल है कि वे अापसे प्यार करते हैं या नहीं, क्याेंकि असल में वे इस तरह पेश अाते हैं जैसे उनके मन मेंअापके लिए काेई फीलिंग नहीं है। लेकिन जैसे ही उन्हें इस बात का अहसास हाे जाता है कि अाप भी उनसे प्यार करते हैं, ताे वे दिल खाेलकर अपने प्यार का इजार कर देते हैं। 

7) तुला(23 सिंतबर से 22 अक्तूबर)
इस राशि के लाेग प्यार में ज्यादा विश्वास नहीं रखते और यही बात है कि ये प्यार के मामले में काफी स्लाे भी हैं। ये सारी संभावनाएं देखने के बाद ही किसी के प्यार में पड़ते हैं। इन्हें दिल टूटने से बहुत डर लगता है। इसलिए प्यार में पड़ने के बाद ये काफी सतर्क रहते है। 

8) वृश्चिक( 23 अक्तूबर से 22 नवंबर)
वृश्चिक राशि के जातक प्यार के मामले में काफी रिलेक्स रहते हैं। इनके बारे में भी यह पता कर पाना मुश्किल है कि ये किसी से प्यार करते हैं या नहीं। हालांकि इन्हें प्यार के मामले में काफी वफादार मना जाता हैं। 

9) धनु(23 नवंबर से 21 दिसंबर)
इस राशि के लाेग अगर अापकाे प्यार करते हैं ताे अापकाे अासानी से इस बात का पता चल जाएगा। वह हर पल अापके साथ रहना चाहेंगे, अापके साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे, अापकाे नई-नई जगहाें पर लेकर जाएंगे। इतना ही नहीं वह अापके साथ अपनी जिंदगी का सबसे अच्छा समय बिताना चाहेंगे। 

10) मकर(22 दिसंबर से 20 जनवरी) 
मकर राशि के लाेग बेहद प्रैक्टिकल और समझदार हाेते हैं। अगर ये अापकाे पसंद करते हैं, ताे ये अपने रिश्ते काे एक मुकाम पर ले जाएंगे, अापसे शादी रचाएंगे। लेकिन अगर इन्हें लगा कि अाप इस रिश्ते काे लेकर सीरियस नहीं हैं, ताे ये अापसे रिश्ता ताेड़ देंगे। 

11) कुंभ(21 जनवरी से 18 फरवरी)
इस राशि के लाेगाें के लिए काम ही सब कुछ है। इसलिए कह सकते हैं कि इनका रिश्ता अपने काम के साथ ही हाेता है। लेकिन अगर ये कभी अपने काम से ब्रेक लेकर अापके साथ समय बिताते हैं, ताे यह एक बहुत बड़ा साइन है कि ये अापसे बहुत प्यार करते हैं। 

12) मीन(19 फरवरी से 20 मार्च)
मीन राशि के जातक काफी रोमांटिक हाेते हैं और ये अगर किसी से प्यार करते हैं ताे उन पर कविताएं लिखते हैं। अाप उनकी अांखाें में अपने लिए प्यार देख सकते हैं। इसलिए इनके दिल की बात जानना बहुत अासान हाेता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static