पारा पहुंच जाता है 70 डिग्री के पार,एेसी हैं दुनिया की सबसे गर्म जगहें

punjabkesari.in Saturday, May 27, 2017 - 08:39 AM (IST)

पंजाब केसरी ( लाइफस्टाइल) : गर्मी की चिलचिलाती धूप से हर कोई परेशान हैं कि कहीं लू न लग जाए। तापमान 45 डिग्री के पार हो चुका है। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि ये तापमान तो कुछ भी नहीं दुनिया में कुछ एेसे देश भी हैं जहां का तापमान 70 डिग्री तक पहुंच गया है। इन जगहों को सबसे गर्म जगह का नाम दिया गया है।
1. क्वींसलैंड (ऑस्ट्रेलिया)

PunjabKesari

ऑस्ट्रेलिया में 'बैडलैंड्स' के नाम से मशहूर क्वींसलैंड आउटबैक का हिस्सा एक बड़ा रेगिस्तान है। 2003 सन् में सूखा पड़ने की वजह से यहां का टेम्परेचर 69.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। ऑस्ट्रेलिया को दुनिया का सबसे शुष्क महाद्वीप कहा जाता है।
2. दश्त-ए-लुत (ईरान) 

PunjabKesari
धरती का सबसे गर्म स्थान माना जाने वाला दश्त-ए-लुत इरान में है। साल 2004 में यहां का तापमान 70 डिग्री और 2005 में 70.7 डिग्री तक पहुंच गया था। यहां पड़ने वाली भीषण गर्मी की वजह से यहां पर इंसान तो क्या जीव-जंतु का भी रहना संभव नहीं है।
3. फ्लेमिंग माउंटेन (शिनजियांग, चीन)

PunjabKesari
चीन के शिनजियांग में तियान शान पहाड़ों की श्रृंखला में आने वाले फ्लेमिंग माउंटेन को भी गर्म इलाकों में जाना जाता है। 2008 में यहां पर समुद्रीतल का तापमान 66.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। उस साल धरती पर नापा गया ये सबसे ज्यादा तापमान था।
4. केव ऑफ द क्रिस्टल (मैक्सिको)

PunjabKesari
मैक्सिको के नैका में एक क्रिस्टल गुफा है। इसे कुदरती सबसे बड़ा क्रिस्टल माना जाता है। इसे सबसे गर्म गुफा का दर्जा दिया गया है। यहां पर 58 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रहता है। इसी गर्मी के कारण यहां पर कोई नई खोज नहीं की जाती।
5. अल-अजीजियाह (लीबिया)
लीबिया की राजधानी त्रिपोली से 40 किलोमीटर दक्षिण में मौजूद अल-अजीजियाह की गिनती बेहद गर्म शहरों में की जाती है। यहां पर 58 डिग्री तक भी तापमान पहुंच जाता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static