ऑफ-शोल्डर ड्रैस में परिणीति का हॉट लुक

punjabkesari.in Saturday, Mar 25, 2017 - 05:34 PM (IST)

फैशनः बॉलीवुड की हीरोइन परिणीति चोपड़ा अपने चार्मिंग लुक के लिए काफी फेमस हैं। हाल में ही मुंबई के एक आलिशान होटल में HT Most Stylish Awards 2017 आयोजन किया, जहां परिणीति को वेस्टर्न लुक में दिखाई दीं।

शो में परिणीति ने ऑफ-शोल्डर ड्रैस पहनी थी,जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। ड्रैस के साथ उन्होंने सिंपल हेयरस्टाइल बनाया था और फुटवियर में हील्स पहनी हुई थी। इससे पहले भी उन्हें कई बार अवार्ड फंक्शन या पार्टी में देखा गया, जहां वह स्टाइलिश लुक में दिखाई दीं। आपको बता दें कि आपकी फेवरेट हीरोइन परिणीति पहले एेसी नहीं थी। 

पहले परिणीति थोड़ी फैटी थी। उनका वजन बहुत अधिक था लेकिन कुछ महीनों में परिणीति ने कड़ी मेहनत करके अपनी बॉडी को फिट किया। अब परिणीति स्लिम दिखाई देती हैं। वैसे भी आजकल की लड़कियां अपनी बॉडी को फिट रखना ही पसंद करती हैं। परिणीति की इस नई लुक को उनके फैंन्स ने काफी पसंद किया। अवार्ड शो में भी वह सबसे यूनिक और स्टाइलिश दिखाई दे रही थी। आज हम आपको परिणीति की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें दिखाने जा रहे है जिसमें वह स्लिम और खूबसूरत दिख रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static