Honeymoon के लिए दुनिया भर के लोग चुनते हैं ये जगहें

punjabkesari.in Saturday, May 27, 2017 - 05:29 PM (IST)

पंजाब केसरी (ट्रैवलिंग)- शादी के बाद नवविवाहित जोड़ा एक-दूसरे को अच्छी तरह से समझ ले इसके लिए उनको घूमने के लिए भेज दिया जाता। हनीमून के पल हर किसी के लिए बहुत यादगार होते हैं। इसके लिए लोग किसी ऐसी जगह पर जाना चाहते हैं जो खूबसूरत हो। जहां पर मस्ती भी की जा सके लेकिन कुछ जगहें ऐसा भी हैं जो हमेशा से ही हनीमून के लिए लोगों की खास पसंद बनी हुई हैं। आइए जानें इनके बारे में जहां पर ज्यादातर नवविवाहित जोड़े जाते हैं। 
 

1. मालदीव

 

PunjabKesari
दुनिया के सबसे खूबसूरत बीच मालदीव में ही हैं। यहां की खूबसूरती,सफेद रेत का बीच और कुदरती नजारे सबको यहां पर बार-बार आने के लिए मजबूर करते हैं। यहां पर घूमने के लिए बहुत अच्छी जगहें हैं और मालदीव में लगभग 1200 द्वीप हैं। यहां के नीले पानी का समुद्र देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। 

2. मॉरिशस 

PunjabKesari
मॉरिशस अफ्रीका के दक्षिण-पूर्व में स्थित है। इस खूबसूरत टापू पर लोग हनीमून मनान आते हैं। यहां के प्राकृतिक नजारे पर्यटकों का बाहें फैलाए स्वागत करते हैं। आपको यहां पर फ्रांसीसी,अफ्रीकी और हिंदुस्तानी कल्चर देखने को मिलेगा। 

3. स्विट्जरलैंड 

PunjabKesari
यूरोप में र्मनी, इटली और फ्रांस के बीच बसा हुआ स्विट्जरलैंड बहुत खूबसूरत देश है। यहां की बेमिसाल खूबसूरती के बीत शादी के पल बिताने का मौका हर कोई ढूढंता है। बहुत लोग शादी के बाद अपने पार्टनर के साथ अपने हसीन पलों को यहां बिताने के लिए आते हैं। 

4. न्यूजीलैंड

PunjabKesari
आप पार्टनर के साथ किसी शांत और एकांत जगह पर समय बिताना चाहते हैं तो न्यूजीलैंड आपके लिए बैस्ट जगह है। यहां पर आप पहाड,झरने,झीलें,बीच के अलावा और भी बहुत कुछ देख सकते हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static