खर्राटों की समस्या से आप भी है परेशान तो जरूर करें ये काम

punjabkesari.in Saturday, Aug 19, 2017 - 10:51 AM (IST)

खर्राटे यानी यानी सोते समय मुंह से आने वाली आवाज। सोते समय गले का पिछला हिस्सा थोड़ा संकरा हो जाता है। ऑक्सीजन जब संकरी जगह से अंदर जाती है तो आस-पास के टिशु वायब्रेट होते हैं। इसी आवाज को खर्राटे कहते हैं। रात को सोते  समय  व्यक्ति इतनी जोर-जोर से आवाजे निकालने लगता है कि उसके पास पड़ा व्यक्ति परेशान हो जाता है। वैसे खर्राटे लने के कई कारण हो सकते है जैसे, नाक में खराबी, एलर्जी, नाक की सूजन, जीभ मोटी होना, अधिक धूम्रपान करना, शराब पीना या नशीले पदार्थों का सेवन अन्य आदि। अगर आपके खर्राटे भी दूसरों के सामने आपको शर्मिंदा करते है तो हम आपको कुछ आदतों में सुधार करने और कुछ घरेलू नुस्खे बताएंगे, जिनकी मदद से आप खर्राटों से छुटकारा पा सकते है। 

 

- मन शांत रखें 
सोते समय मन को शांत और दिमाग में कोई विचार न रखें।ऐसा करने से अापकी यह खर्राटे लेने की अादत काम हो सकती है। 
 
- पानी पीएं
शरीर में पानी की कमी के कारण भी खर्राटे आ सकते है। इसलिए दिन में पानी का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें।
 
- वजन कम रखें
मोटापे के कारण कोशिकाएं जमा होने से गले में सिकुड़न होने लगती है, जिस के कारण खर्राटे आने लगते है। इसलिए अपने वजन को कंट्रोल में रखें। 

- करवट लें
पीठ के बल ज्यादा समय तक सोने से खर्राटे अाते हैं। इसलिए रात को सोते समय करवत बदलते रहें। 

- नमक का सेवन कम करें
डाइट से नमक कम करके गले की भीतरी सूजन को कम करने में मदद मिलती है अौर खर्राटे को रोका जा सकता हैं।
 
खर्राटों से निजात पाने के कुछ घरेलू नुस्खे

- लहसुन
लहसुन की 2-4 कलियां लेकर इसमें सरसों का तेल में डालकर गर्म करें। सोने से पहले इस तेल से छाती की मालिश करें। 

- शहद
रोज सोने से पहले एक चम्मच शहद पिएं। इससे गले की नसों को आराम मिलता है और खर्राटों की समस्या दूर होगी। 

- गर्म पानी
रात को सोते समय गर्म पानी का सेवन करें। इससे सांस नली खुलती है और खर्राटे की समस्या दूर होती है। 

- गरारे करें
गले में सूजन होने से भी सांस लेने में परेशानी होती है जिससे खर्राटों आने लगते है।रात को सोने से पहले नमक वाले गर्म पानी से गरारे करें जिससे सूजन ठीक हो जाएगी।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static