नींबू के साथ खाएं यह एक चीज, पाचन शक्ति होगी मजबूत

punjabkesari.in Wednesday, Sep 06, 2017 - 06:26 PM (IST)

पाचन तंत्र मजबूत  : अपनी सेहत को लेकर आजकल हर कोई परेशान रहता है। आए दिन पेट से जुड़ी कोई न कोई परेशानी आम सुनने को मिल ही जाती है। जिससे सेहत से जुड़ी और भी बहुत सी समस्याओं को सामना करना पड़ता है। यह कहना भी गलत नहीं होगा कि बीमारियां बढ़ने का कारण पेट में गड़बड़ी को होना ही है। खाना सही तरीक से पचाने में दिक्कत होगी तो इसके साथ भूख न लगना,सीने में जलन, पेट दर्द,कमजोरी और न जाने क्या-क्या झेलना पड़ सकता है। इन सब दिक्कतों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो पहले पाचन शक्ति को मजबूत बनाना बहुत जरूरी है।


पाचन क्रिया मजबूत बनाने के तरीके 
हम सब जानते हैं कि नींबू पेट के लिए फायदेमंद है, इसके साथ जायफल मिलाकर खाने से पाचन क्रिया मजबूत होती है। आइए जाने कुछ घरेलू तरीके जो आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। 

 

1. धनिया और सौंठ
रोजाना खाली पेट थोड़ा सा धनिया और चुटकी भर सौंठ मिलाकर काढ़ा बना लें। इसके सेवन से पेट से जुडी समस्याएं दूर हो जाती हैं। 

 

2. सौंफ और मिश्री
खाना खाने के बाद सौंफ के साथ मिश्री का सेवन करना फायदेमंद रहता है। आप इसके साथ थोड़ी सी सौंठ भी मिलाकर खा सकते हैं। 

 

3. हरड़ और शहद
छोटी हरड़ को पीसकर इसके साथ शहद मिलाकर खाने से पाचन क्रिया बेहतर होती है। इसे दिन में 2 बार खाने से आराम मिलता है। 

 

4. बड़ी इलायची और शहद
हर रोज सुबह के समय चुटकी भर बड़ा इलायची के पाउडर में शहद मिलाकर खाने से पाचनशक्ति बढ़ती है। पेट ठीक होने के बाद इसका सेवन बंद कर दें।  

 

5. नींबू और जयफल
 डाइजेशन की समस्या है तो नींबू के रस में चुटकी भर जयफल को मिलाकर पी लें। इससे पाचन क्रिया अच्छी हो जाती है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static