होममेड चीजों से कहें डार्क सर्कल को Bye-Bye!

punjabkesari.in Friday, Feb 03, 2017 - 12:37 PM (IST)

ब्यूटी:  आंखों के नीचे डार्क सर्कल ना सिर्फ हमारी खूबसूरती पर ग्रहण लगा देते हैं बल्कि ये हमारे आत्मविश्वास को भी बहुत कम कर देते हैं, ऐसे में हम चाहते हैं कि जल्द से जल्द किसी भी तरह हमें इन डार्क सर्कल्स से छुटकारा मिल जाए। खीरे और आलू का रस डार्क सर्कल पर लगाने के नुस्खे को तो हम सभी जानते हैं तो चलिए आपको कुछ और घरेलू नुस्खों के बारे में बताते हैं जो आपको डार्क सर्कल की समस्या से बड़ी आसानी से मुक्ति दिला देंगे ।

 

* एलोवेरा जेल - रात को सोने से पहले आंखों के नीचे एलोवेरा जेल लगाएं फिर सुबह उसे धो लें। आपको डार्क सर्कल्स से बहुत जल्दी मुक्ति मिल जाएगी।

 

* शहद - शुद्ध शहद की कुछ बूंदों की एक पतली परत को डार्क सर्कल्स पर लगाएं लेकिन ध्यान रहे शहद से मसाज ना करें फिर उसे 20 मिनट के बाद नॉर्मल पानी से धो लें। यह एक प्रभावी नुस्खा है।

 

* मलाई - ताजी मलाई से रात को सोने से पहले आंखों के आस- पास हल्के हाथों से 10 मिनट तक मसाज करें फिर सुबह उसे धों ले अंतर आपको बहुत जल्द नज़र आने लगेगा ।

 

* पुदीना - ताज़े पुदीने के रस की कुछ बूंदें डार्क सर्कल के आस - पास लगाएं उसे 15 मिनट के बाद धो लें।  यह डार्क सर्कल दूर करने का बहुत ही असरदायक तरीका है।

 

* टमाटर - इनका प्रयोग करने के लिए तो आपको अलग से टाईम निकालने की भी ज़रूरत नहीं बस किचन में काम करते - करते आंखों के आस- पास टमाटर के टुकड़े 2-3 मिनट तक घिसें फिर 10 मिनट बाद चेहरा धो लें।

 

                                                                                                                                                      ऋचा कश्यप


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static