पेट के अफारे से हैं परेशान तो आज ही शुरू करें ये काम

punjabkesari.in Thursday, Jun 15, 2017 - 01:34 PM (IST)

पंजाब केसरी (सेहत)- खान-पान की आदतों या फिर बदल रहे लाइफस्टाइल के कारण पेट से जुड़ी समस्याएं आम सुनने को मिल रही हैंं। इनमें से एक है पेट का फूलना या पेट की गैस। 5 में से 3 लोग इस परेशानी से जूझ रहे हैं। पेट फूलने पर भूख न लगना,खाना खाने को मन न करना, बिना कुछ खाए भी पेट में भारी पन महसूस होना, सीने में जलन के अलावा इसके और भी कई लक्षण हो सकते हैं। समय पर इस समस्या पर ध्यान न दिया जाए तो सेहत संबंधी और भी समस्या हो सकती है। आप कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी इससे राहत पा सकते हैं। 


1. अदरक
आधा छोटा चम्मच अदरक का पाउडर, एक चुटकी हींग और सेंधा नमक को मिक्स कर लें। इस मिश्रण का आधा कम गुनगुने पानी के साथ सेवन करें। इससे पेट के अफारे से राहत मिलेगी। 

2. पुदीना
पुदीना सेहत के लिए रामबाण है। दिन में 1 बार पुदीने वाली चाय पीने से पेट दर्द और गैस की परेशानी से आराम मिलता है। 

3. कद्दू
पेट की हर परेशानी की जड़ कब्ज है। अपने खाने में रोजाना 1 कप कद्दू जरूर शामिल करें। इसमें पोटाशियम, विटामिन ए और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिससे पाचन प्रक्रिया में सुधार होता है औक कब्ज भी नहीं होती। 

4. सौंफ
खाना खाने के बाद सौफ चबा कर जरूर खाएं। इससे खाना आसानी से पच जाता है और पेट की गैस भी ठीक हो जाती है। 

5. दही
दही पेट के लिए बहुत लाभकारी है। सुबह और दोपहर को खाने में दही जरूर खाएं। इसके बैक्टीरिया पेट के लिए बहुत लाभकारी है। 

6. नींबू
रोजाना गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से पेट साफ रहता है। इससे वजन भी कम होता है और पेट की गैस से भी आराम मिलता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static