डायरिया में बच्चों को करवाएं इन चीजों का सेवन, मिलेगा तुरंत आराम

punjabkesari.in Saturday, Jun 17, 2017 - 05:52 PM (IST)

पंजाब केसरी(पेरेंटिंग) : गर्मी में अक्सर बच्चों को दस्त लग जाते है। दस्त लगने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है,जिससे कमजोरी आती है। ज्यादातर दस्त हर कोई चीज मुंह में लेने से,दांत निकालते समय या गर्मी की वजह से लगते है। जिससे इन्फेक्शन पेट तक पहुंचता है लेकिन अगर सही समय पर देखभाल न की जाए तो बच्चे की हालत खराब हो सकती है। इसलिए अगर आप के बच्चे को भी एेसी परेशानी है तो तुरंत डॉक्टरी जांच करवाएं। इसके अलावा आप घरेलू उपाय अपनाकर भी दस्त का उपचार कर सकते हैं।
 

डायरिया का घरेलू उपचार

दही
दस्त लगने पर बच्चों को दही खिलाएं। यह आसानी से पच जाता है और पेट को भी  ठंडक देता है। इसमें लाइव-क्लटर्स बैक्टीरिया पाया जाता है, जो दस्त रोकने में मदद करता है।
 

दूध
बच्चों को हमेशा बाहर का दूध उबाल कर पिलाएं। उन्हें बाहर का दूध या पानी कटोरी-चम्मच से ही पिलाएं।  
 

टीथिंग सिरप
दांत निकालते समय अक्सर बच्चों को दस्त लगते है। उस समय बच्चे को कैल्शियम टीथिंग सिरप जरुर दें। इससे दांत निकालने में भी आसानी होगी और डायरिया से भी राहत मिलेगी।
 

पानी
दस्त लगने पर बच्चे के शरीर में पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में बच्चे को समय-समय पर पानी देते रहें। 
 

नमक चीनी का घोल
शरीर में एनर्जी लाने के लिए बच्चे को एक गिलास पानी में थोड़ी चीनी और एक चुटकी नमक मिलाकर पिलाएं। यह घोल पानी की कमी को भी दूर करता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static