बस अाजमा लें ये 6 नुस्खे, उतर जाएगा आंखों पर लगा चश्मा!

punjabkesari.in Monday, Feb 27, 2017 - 05:24 PM (IST)

लगातार कई घंटो तक एक ही काम पर लगे रहने, नींद पूरी न लेने, सारा दिन टीवी पर नजरे गड़ाएं रखने से आंखों की रोशनी कमजोर हो जाती है। बदलते लाइफस्टाइल में यह समस्या आज हर छोटी-बड़ी उम्र को लोगों को सताने लगी है। इतनी हीं नहीं , इसी वजह से छोटे-छोटे बच्चों को भी चश्मा लगाना पड़ रहा है। इसलिए समय रहते अपने खानपान में सुधार लेना ही बेहतर है। इसके अलावा कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर भी आप अपनी आंखों पर लगा चश्मा हटा सकते है। 


1. बादाम

रोज रात को 9-10 बादाम पानी में भिगोकर रख दें। सुबह उठते ही इनका छिलका उतार कर खाएं। इससे आंखों की रोशनी तेज होगी। 

2. त्रिफला 

रात को सोते समय त्रिफला को पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इस पानी से आंखों को धोएं। इससे आंखे स्वस्थ रहेगी। साथ आंखों पर लगा चश्मा भी उतर जाएगा। 

3. गाजर 

गाजर में विटामिन ए, बी, सी भरपूर मात्रा में होते हैं। रोजाना गाजर खाने या इसका जूस पीने से आंखों की रोशनी तेज होती है। 

4. सरसों का तेल 

रोजा रात को सोने से पहले अपने पैरों के तलवों की सरसों के तेल से मालिश करें। इससे आंखे हैल्दी रहती है साथ ही उनकी रोशनी बरकरार रहती है। 

5. सौंफ 

1 चम्मच सौंफ, 2 बादाम, आधा चम्मच मिश्री पीस लें। इस मिक्चर को रोजा रात को सोने से पहले दूध के साथ लें। इससे आंखों को काफी फायदा होगा।  

6 ग्रीन टी 

दिन में 2 या 3 कप ग्रीन टी पीएं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स आंखों के लिए फायदेमंद होता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static