मस्से और तिल को जड़ से खत्म करेंगे ये असरदार घरेलू उपाय

punjabkesari.in Friday, Aug 18, 2017 - 03:28 PM (IST)

मस्से हटाने की दवा : चेहरे पर मौजूद मस्से और तिल काल दाग की तरह नजर आते है, जो चेहरे की सुंदरता बिगाड़ देते है। बहुत से लोगों के चेहरे पर जन्म से हि तिल मौजूद होते है लेकिन कुछ लोगों के चेहरे पर उम्र बढ़ने के साथ तिल और मस्सों की गिनती बढ़ने लगती है। अगर तिल होंठों के पास हो तो चेहरे की खूबसूरती बढ़ जाती है लेकिन पूरे चेहरे पर नजर आने लगते है। मस्से से छुटकारा पाने के लिए बहुत सी लड़कियां सर्जरी का सहारा लेती है लेकिन इनमें पैसा तो खर्च होता ही है साथ ही चेहरे पर इसके कई साइड-इफैक्ट्स नजर आने लगते है। अगर आप भी अपने चेहरे पर मौजूद तिल और मस्सों से परेशान है तो हम आपको कुछ घरेलू तरीके बताएंगे, जिनकी मदद से आपकी यह समस्या भी गायब हो जाएगी।   त्वचा पर उभरे मस्सों का करें घरेलू इलाज

मस्से का इलाज  

मसा की दवा सिरका 

रूई की मदद से सिरके को मस्सों पर लगाएं। इसके बाद 10-15 मिनट तक इसको गुनगुने पानी से साफ करें। इस नुस्खे को लगातार कुछ दिनों तक करने से मस्से झड़ जाएगे।  

मसा का इलाज गुलाब जल 

गुलाब जल को कुछ समय के लिए धूप में हल्का गर्म होने के लिए रख दें। इसको त्वचा पर लगाने से रोमछिद्रों की चिकनाई निकलती है, जिससे स्किन साफ होती है। जिनके चेहरे पर बार-बार मस्से निकलते है उनके लिए यह नुस्खा काफी असरदार है। 

मसे का इलाज लहसुन 

लहसुन की एक कली लें और इसे मस्सों पर रगड़े। कुछ दिनों तक लगातार इस्तेमाल करने से मस्सो की समस्या से छुटकारा मिलता है। 

मसे का घरेलू इलाज बरगद के पत्ते

बरगद के पत्तों से रस निकाल लें। फिर इसे मस्सों पर लगाएं। इससे मस्से धीरे-धीरे गायब हो जाती है। इसकी के साथ इससे स्किन मुलायम भी हो जाती है। 

मस्से का आयुर्वेदिक उपचार प्याज का रस

रूई की मदद से प्याज का रस मस्सो और तिल पर लगाएं। प्याज का रस मस्से और तिल निकालने में काफी प्रभावी नुस्खा है। फिर ठंडे पानी के साथ त्वचा को साफ कर लें। हर रोज दो बार इस नुस्खे को ट्राई करें। इससे मस्से और तिल दोनों झड़ जाएगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static