घर में मौजूद इन कीड़ें-मकौड़ों से परेशान है तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खें

punjabkesari.in Wednesday, Feb 28, 2018 - 12:52 PM (IST)

कुछ कीट-पतंगे मौसम में बदलाव आने के कारण घर में पनपने लगते हैं तो कुछ सदाबाहर होते हैं जैसे मक्खियां, मच्छर, छिपकली, खटमल, चूहें अन्य आदि।  जब एक बार यह चीजें घर में जगह बना लें तो जल्दी से जाने का नाम नहीं लेती है। इनसे छुटकारा पाने के लिए हम लोग अक्सर मार्कीट में मिलने वाले तरह-तरह के कीटनाशक स्प्रे का इस्तेमाल करते है, लेकिन इनका कुछ असर न दिखाई दे तो परेशानी ओर बढ़ जाती है। अगर आप भी घर में मौदूज मक्खियों, मच्छरों या फिर चूहों से परेशान है तो आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताएंगे, जो आपको बड़े काम आएगे।  

 

1. मक्खियां भगाने के लिए


- थोड़ी सी लौंग लेकर उन्हें सेब में चुभोकर ऐसी जगह पर रखें, जहां मक्खियां अधिक बैठती ह। इससे मक्खियां हमेशा के लिए दूर रहेगी। 

- तुलसी का पौधा लगाने से भी घर में मक्खियां नजर नहीं आती। इसलिए अपने घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाएं। 

- कमरे में कपूर जलाएं और उसका धुआं पूरे घर में फैलाएं। इससे मक्खियां भाग जाएगी। 

 

2. छिपकली भगाने के लिए 


- अगर घर में छिपकलियां नजर आए तो घर को हर दरवाजे और दीवारों पर लहसुन की कलियां टांग दें। इससे छिपकली भाग जाएगी। 

- किचन में या खिड़की पर अंडे के छिलके रख दें। अंडे के छिलकों से भी छिपकली घर में नजर नहीं आएगी। 

- पानी में काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें। फिक इसे स्प्रे बोतल में डालकर घर के कोने-कोने में छिड़कें। 

 

3. चीटियां भगाने के लिए 


- व्हाइट विनेगर को एक पानी वाली बाल्टी में मिलाएं। फिर उस पानी से घर में पोंछा लगाएं। इससे चीटियां दूर भाग जाएगी। 

- वहीं पोंछा लगाने वाले पानी में पेपरमिंट की कुछ बूंदे मिलाकर लगाएं, तो भी घर में चीटियां दिखाई नहीं देगी। 

- तेजपत्ते को भी घर के कोने-कोने में रखने से भी चीटियां दूर रहेगी। 

 

4. चूहों भगाने के लिए 

 

- अगर घर में चूहें दिखाई दे तो रूई पर पेपरमिंट ऑयल लगाकर उसे चूहों के गड्ढों के पास रख दें। 

- पुदीने की पत्तियां पीसकर उस जगह पर ऱखें, जहां चूहें अधिक दिखाई देते है। 

- इसके अलावा प्याज की सुगंध से भी चूहें दूर भागते है। प्याज की स्लाइस काटकर चूहों के गड्ढों के पास रख दें। 

 

5. कॉकरोच भगाने के लिए 


- कॉकरोच अक्सर घरों में दिखाई देते है, ऐेसे में पानी में बेकिंग सोडा मिलाकर पोछा लगाएं। इससे कॉकरोच भाग जाएंगे। 

- अलमारी और खिड़कियों में बोरेक्स पाउडर छिड़कने से भी कॉकरोच से छुटकारा मिलेगा। 

- लौंग से भी कॉकरोच दूर भाग जाते है। इसके लिए घर के कोने में लौंग रख दें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static