नहीं होगी पेट से जुड़ी कोई भी प्रॉब्लम, अपनाएं ये नुस्खे!

punjabkesari.in Saturday, Aug 12, 2017 - 01:36 PM (IST)

बरसात का मौसम अपने साथ कई बीमारियों को लेकर आता है। इस मौसम में अक्सर लोगों को पेट की प्रॉब्लम रहती हैं जैसे कि एसिडटी और पेट दर्द। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग कई दवाईयों का भी सेवन करते हैं लेकिन जरूरत से ज्यादा दवाईयों खाना भी ठीक नहीं। आप चाहें तो कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर पेट की समस्या से दूर रह सकते है। आज हम आपको एेसे ही कुछ आसान से उपाय बताने जा रहे है। 

1. लहसुन
लहसुन में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जोकि शरीर को बीमारियों से दूर रखते हैं। रोज सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ लहसुन की एक कली खाएं। 

2. छाछ
छाछ पीने से कई हैल्थ प्रॉब्लम्स दूर रहती हैं। एक गिलास छाछ में शहद मिलाकर पीएं। इससे पेट संबंधित समस्या नहीं होगी। 

3. अदरक 
PunjabKesari
बरसात के मौसम में अपनी डाइट में अदरक का इस्तेमाल अधिक करें। इसके अलावा अदरक की चाय पीएं। इससे भी फायदा मिलेगा।

4. नींबू पानी
PunjabKesari
डाईजेशन बेहतर रखने के लिए नींबू पानी बैस्ट है। सुबह खाली पेट नींबू पानी पीएं। इससे पेट की प्रॉब्लम नहीं होगी। 

5. सेंधा नमक
सेंधा नमक सेहत के लिए फायदेमंद है। रोज सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में सेंधा नमक मिलाकर पीएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static