चेहरे के खुले पोर्स से हैं परेशान, अपनाएं ये घरेलू उपाय!

punjabkesari.in Thursday, Mar 23, 2017 - 08:21 PM (IST)

ब्यूटीः चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बे या फिर खुले हुए पोर्स खूबसूरती को बिगाड़ देते हैं। खुले पोर्स की समस्या अधिकतर ऑयली स्किन वालों को होती है। पोर्स खुलने के पीछे कई कारण हो सकते है। मसाज सही तरह से न होने से भी पोर्स खुल जाते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान है तो कुछ घरेलू उपाय को अपनाएं। 

1. अंडे का सफेद भाग
अंडे के सफेद भाग को बाउल में निकाल लें और चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे पोर्स बंद हो जाएगे। 

2. टमाटर 
टमाटर से भी पोर्स को आसानी से बंद किया जा सकता है। टमाटर के रस को चेहरे पर लगाएं और धीरे-धीरे मसाज करें। बाद में पानी से धो लें। ध्यान रखें कि चेहरे को ठंडे पानी से ही धोएं। 

3. मुल्तानी मिट्टी 
मुल्तानी मिट्टी चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इससे खुले पोर्स की समस्या से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है। मुल्तानी मिट्टी का पेस्ट चेहरे पर लगाएं। सूखने पर धो लें। 

4. शहद
शहद से त्वचा की नमी बरकरार रहती है। शहद में नींबू को मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरे को धो लें। इसके अलावा आप दूध में शहद मिक्स करके भी लगा सकती है। 

5. दही
दही पोर्स में जमा गंदगी को निकालता है। एेसे में एक चम्मच दही को चेहरे पर लगाएं। बाद में पानी से धो लें। दही लगाने से चेहरे की झुर्रियां भी कम होती है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static