शिशु के मुंह में पड़ जाएं छाले तो अपनाएं ये 10 घरेलू उपाय

punjabkesari.in Friday, Mar 24, 2017 - 04:10 PM (IST)

पेरेंटिंग : मुंह में छालों की वजह से बहुत परेशानी होती है। बड़े लोग तो इस समस्या को सह लेते हैं लेकिन जब छोटे बच्चों के मुंह में छाले हो जाते हैं तो उन्हें बहुत प्रॉब्लम हो जाती है। छालों की वजह से बच्चे कुछ खा नहीं पाते और चिड़चिड़े हो जाते हैं। मुंह में दर्द के कारण वे रोते रहते हैं जिस वतह से पेरेंट्स को भी काफी परेशानी होती है। मुंह के छाले कई कारणों से हो सकते हैं। इनको दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपाय करने चाहिए। 

 मुंह में छालों के कारण - 

- ब्रश करते या कुछ खाते समय मुंह में चोट लग जाती है जिस वजह से बच्चों के मुंह में छाले हो जाते हैं।
- तनाव भी छालों की वजह हो सकती है। कई बार पढ़ाई या किसी और बात के कारण बच्चों को तनाव हो जाता है।
- शरीर में विटामिन-बी, आयरन और जिंक की कमी से भी छाले हो जाते हैं।

छालों को दूर करने के घरेलू उपाय - 

1. शहद 
शहद के इस्तेमाल से छाले जल्दी ठीक हो जाते हैं। बच्चों के मुंह में छालों की जगह पर थोड़ा-सा शहद लगाएं जिससे काफी फायदा होगा लेकिन 1 साल के कम उम्र के बच्चों के लिए शहद का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

2. हल्दी
हल्दी में शहद मिलाकर छालों पर लगाने से भी फायदा होता है। हल्दी में जलनरोधी और रोगाणुरोधी गुण होते हैं जो किसी भी तरह के जख्मों को ठीक करने में मदद करते हैं। हल्दी और शहद का पेस्ट लगाने से छालों की दर्द में भी फर्क पड़ता है और यह जल्दी ठीक भी होते हैं।

3. नारियल 
मुंह के छालों को दूर करने के लिए नारियल बहुत काम आता है। इसका तेल, पानी और दूध तीनों चीजें छाले दूर करने में फायदेमंद है। छाले होने पर बच्चों को नारियल पानी देना चाहिए या नारियल के दूध से गरारे करने से भी लाभ होता है। बहुत छोटे बच्चों के छालों पर नारियल तेल लगाना चाहिए।

4. घी
 दर्द से राहत पाने के लिए छालों पर देसी घी लगाना चाहिए। बच्चों के मुंह में इसको लगाने से कोई समस्या नहीं होती और इससे फायदा भी होता है।

5. छाछ 
इसमें लैक्टिक एसिड होता है जो जीवाणुओं के विकास को रोकने में मदद करता है। इसलिए छाछ के सेवन से मुंह में छालों की समस्या दूर होती है।

6.दही
दही के सेवन से भी छाले ठीक होते हैं। अधिकतर बच्चे दही खाने में आनाकानी करते हैं ऐसे में उन्हें दही और शहद की स्मूदी बनाकर पीलानी चाहिए।

7. एलोवेरा
एलोवेरा जैल से भी छालों को दूर किया जा सकता है। दिन में 3-4  बार छालों पर जैल लगाने से बहुत जल्दी फर्क पड़ता है।

8. तुलसी के पत्ते 
छालों की समस्या में बच्चों को तुलसी के 2-3 पत्ते चबाने के लिए देने चाहिए। इसके अलावा पत्तों का पेस्ट बनाकर भी उसे छालों पर लगा सकते हैं।

9. गर्म पानी
गुनगुने पानी से भी छालों में फायदा होता है। इसमें थोड़ा-सा नमक डालकर गरारे करने से छाले जल्दी ठीक होते हैं।

10. आइस क्रीम 
छालों की जलन और दर्द से राहत पाने के लिए बच्चों को आइस क्रीम खिलानी चाहिए। इससे बच्चों के मुंह का स्वाद भी बदलेगा और छालों में भी फायदा होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static