पेट के कीड़ों ने उड़ा दी हैं बच्चे की नींद तो अपनाएं ये तरीके!

punjabkesari.in Saturday, Mar 11, 2017 - 05:07 PM (IST)

पेरेटिंग :  आमतौर पर बच्चों के पेट में कीड़ों की समस्या होती है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे मिट्टी में खेलना या खाना, साफ पानी न पीना आदि। इससे बच्चों को बेचैनी, पेट में गैस, बदहजमी, पेट में दर्द, बुखार जैसी परेशानियां आने लग जाती हैं। कभी-कभी तो बच्चें काफी कमजोर भी हो जाते हैं। एेसे में इस परेशानी का समय रहते ही इलाज कर लेना चाहिए नहीं तो काफी मुश्किलें झेलनी पड़ सकती हैं।

 

1. बच्चे की डाइट में टमाटर को जरूर शामिल करें। टमाटर को काटकर उसमें सेंधा नमक और कालीमिर्च का चूर्ण मिलाकर सेवन कराएं। इससे पेट के कीड़े खत्म होंगें। 

 

2. बच्चे को अनार का रस रोज दें। छोटा बच्चा है तो उसे दो से तीन चम्मच दें थोड़ा बड़ा हो तो मात्रा ज्यादा कर दें। इस जूस के सेवन से बच्चों में खून की कमी भी दूर होती है।

 

3. छोटे बच्चे खाने में काफी आनाकानी करते हैं। एेसे में आप सबसे आसान उपाय बच्चे को सुबह शाम दही में शहद मिलाकर खिलाएं। इससे कीड़े अपने आप ही खत्म हो जाएंगें।

 

4. छोटे बच्चों को प्याज का रस 1 चम्मच एक दिन में दो बार पिलाएं। इससे कुछ ही दिनों में कीड़े खत्म हो जाते हैं।

 

5. लस्सी मे काला नमक डालकर उसमे पीसी हुई काली मिर्च डाले। 4 से 5 दिन तक लगातार इसका सेवन बड़े बच्चों को कराएं। इससे कीड़ों की समस्या खत्म हो जाती है।

 

6. केला एक अच्छा और लाभकारी फल है जिसका प्रयोग हड्डियों को मजबूत करने के लिए किया जाता है। आप इसको बच्चे को खिलाकर अपने बच्चे के पेट से कीड़े की समस्या को समाप्त कर सकते है।

 

7. अजवाइन के चूर्ण को काले नमक से साथ रात को सोने से पहले अपने बच्चे को गुनगुने पानी के साथ खाने के लिए दें। पेट के कीड़े मर जाएंगे और अपने आप शरीर से निकल जाएगें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static