ये घरेलू नुस्खे कभी भी आ सकते हैं आपके काम

punjabkesari.in Tuesday, Dec 26, 2017 - 12:24 PM (IST)

आजकल की जिंदगी में सेहत को लेकर छोटी-मोटी परेशानियां होना आम बात है। कभी सिर दर्द,खांसी,बदन दर्द,मुंह के छाले,मुंह की बदबू के अलावा स्किन से जुड़ी भी बहुत सी दिक्कतें होती ही रहती हैं। कई बार तो अगर इस समस्याओं की तरफ सही समय पर ध्यान न दिया जाए तो यह बीमारियां परेशानी का कारण बन सकती हैं लेकिन हर छोटी-छोटी बात के लिए दवाइयां खाना भी ठीक नहीं है। इनसे बचने के लिए घरेलू नुस्खे भी अपनाएं जा सकते हैं। यह सेहत को सही रखने के साथ-साथ किसी तरह का नुकसान भी नहीं पहुंचाते। आइए जानें इन रामबाण नुस्खों के बारे में। 

 

1. तेज सिर दर्द
कई बार लगातार कंप्यूटर पर काम करने से मानसिक तनाव के कारण सिर में तेज दर्द होने लगे तो सेह को छिल कर बारीक काट लें। इसमें थोडा सा नमक मिलाकर सुबह खाली पेट खाएं। रोजाना इसे खाने से सिर दर्द की परेशानी दूर हो जाएगी। 
 

2. पीरियड्स की दर्द 

PunjabKesari
कुछ लड़कियों को मासिक धर्म के दौरान बहुत दर्द होता है। इससे राहत पाने के लिए  पानी में 2-3 बूंद नींबू निचोड़ कर पी लें। इससे बहुत आराम मिलेगा। 
 

3. जलने पर करें ये काम
रसोई में काम करते समय अगर स्किन जल जाए तो तुरंत कच्चे आलू का रस निकाल कर इस पर लगा लें। सन बर्न होने पर भी यह नुस्खा कारगर है। 
 

3. होंठ रहेंगे गुलाबी
काले या फटे होंठों पर मक्खन में थोड़ा सा केसर मिलाकर कर लगा लें। लगातार 5-6 दिन तक इसका इस्तेमाल करने से फायदा मिलेगा। 
 

4. मुंह की बदबू दूर 

PunjabKesari
किसी कारण मुंह की दुर्गंध परेशान कर रही है तो मुंह में थोड़ा सा दालचीनी डाल लें। इससे बदबू दूर हो जाएगी। 
 

5. बाल करें काले
समय से पहले सफेद हो रहे बालों के लिए प्याज का रस निकाल कर लगाएं। इसके अलावा पानी में चाय की पत्ती उबाल कर बाल धोने से भी फायदा मिलेगा। 
 

6. अनिद्रा की छुट्टी
रात को किसी कारण नींद नहीं आती तो ऐसे में बैंगन के भरते में थोड़ा सा शहद मिलाकर खा लें। डीनर में भरता खाना बैस्ट है। 
 

7. दस्त से आराम
दस्त ने बुरा हाल कर दिया है तो संतरे के रस में थोड़ा सा शहद मिलाकर दिन में 2 बार एक-एक करके पीएं।
 

8. गले की खराश
गले की खराश ने परेशान कर रखा है तो सुबह-सुबह सौंफ चबाएं। इससे बहुत फायदा मिलेगा। 
 

9. घुटने दर्द

PunjabKesari
बढ़ती उम्र या कमजोरी के कारण घुटनों में दर्द हो रहा है तो सुबह खाली पेट 3-4 अखरोट की गिरियां खाएं। दर्द से छुटकारा मिलेगा। 
 

10. छीकें
सुबह उठते ही 8-10 छींके आती है तो ताजा हरा धनिया मसलकर सूंघें छीकें आनी बंद हो जाएंगी। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static