नवजात शिशु के लिए बड़े फायदेमंद होते हैं दादी-नानी के नुस्खे

punjabkesari.in Monday, Jan 01, 2018 - 04:38 PM (IST)

छोटे बच्चे की सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। जरी सी लापरवाही या फिर मौसम में बदलाव के कारण बच्चे का पेट खराब हो जाता है। ऐसे में हम समझ नहीं पाते कि क्या किया जाए जिससे लाडले को झट से आराम आ जाए। उस समय दादी-नानी के असरदार नुस्खे काम आते हैं। जिससे बच्चों को मिनटों में आराम आ जाए लेकिन इसके साथ डॉक्टरी जांच करवाना भी बहुत जरूरी है।  
 


1. दस्त हो जाने पर बच्चे के शरीर में पानी की कमी आ जाती है। ऐसे में 1 गिलास पानी में थोड़ी सी चीनी और चुटकी भर नमक मिलाकर थोड़े-थोड़े समय बाद बच्चे को पिलाएं। इससे बच्चे की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी। 
 

2. बच्चे को इस समय नारियल पानी भी पीने के लिए दिया जा सकता है। 
 

3. रोजाना सुबह बच्चे को चार बूंद शहद चाटने के लिए दें। इससे उसकी प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी और वह रोगों से बचा रहेगा। 
 

4. बादाम दिमाग तेज करते हैं। हर रोज रात को बादाम की एक गिरी भिगोकर सुबह इसे बारिक पीस लें। इसे बच्चे को चाटने के लिए दें। आप इसमें शहद भी मिक्स कर सकते हैं। 
 

5. रोगों से बचाव करने के लिए बच्चे को रोजाना 1 चम्मच संतरे का रस और बराबर मात्रा में पानी मिलाकर दें। धीरे-धीरे पानी की मात्रा कम और संतरे का मात्रा बढ़ाते जाएं। इस बात का ध्यान रखें कि संतरे का रस खट्टा न हो। 
 

6. सौंफ का पानी भी बच्चे के लिए बैस्ट है। पानी में सौंफ उबालकर बच्चे को पिलाएं। इससे पाचन क्रिया बेहतर होती है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static