नए फुटवियर से कट रहे हैं पैर तो काम आएंगे ये उपाय

punjabkesari.in Sunday, Oct 22, 2017 - 03:12 PM (IST)

कई बार गलत साइज के जूते खरीदने पर पैरों को काटने लगते हैं। जिन्हें पहन कर न तो आसानी से चला जाता है और ऊपर से पैरों में जख्म भी होने लगते हैं। कई बार तो पैरों पर जूते के निशान भी पड़ जाते हैं। इन काले निशानों को साफ करने के लिए घरेलू तरीकों का अपना कर जल्दी राहत पाई जा सकती है। 

नारियल तेल
शरीर पर किसी भी तरह के निशानों को साफ करने के लिए नारियल का तेल बैस्ट है। पैरों को अच्छे से साफ करके इन पर नारियल का तेल लगा लें। दिन में 3-4 बार ऐसा करने से घाव भी भर जाएगा और निशान भी साफ हो जाएंगे। 

शहद
शहद को भी पैरों के निशान साफ कनने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। शहद में थोड़ा सा तिल का तेल मिक्स कर लें और इसे घाव के निशान पर लगाएं। सूख जाने पर गुनगुने पानी से साफ कर लें। जल्दी आराम मिलेगा। 

एलोवीरा
जूते कटने पर पैरों पर जलन हो रही है तो इस पर एलोवीरा जैल लगाएं। दिन में 2-3 बार इस जैल का इस्तेमाल करन से आराम मिलेगा। 

बादाम का तेल
रोजाना सोने से पहले पैरों की नारियल तेल के साथ मसाज करें। इसके बाद गुनगुने पानी से पैरों को धो लें।  

नीम और हल्दी
नीम की पत्तियों को पीस कर इसमें चुटकी भर हल्दी मिलाकर लगाएं और 20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। इससे बहुत आराम मिलेगा। 

पैट्रोलियम जैली 
नया जूता पहनने से पहले इसके किनारों पर थोड़ी सी पैट्रोलियम जैली लगा लें। इससे पैरों पर किसी तरह के जख्म नहीं होंगे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static