AC के बिना इस तरह रखें घर को ठंड़ा

punjabkesari.in Friday, May 19, 2017 - 04:23 PM (IST)

पंजाब केसरी(इंटीरियर डैकोरेशन)- गर्मी में घर को ठंडा रखने के लिए लोग सारा दिन एसी में ही बैठे रहते हैं। ज्यादा देर तक एसी में बैठने से सेहत से जुड़ी बहुत सी परेशानियां होनी शुरू हो जाती है। इससे थकावट,जोड़ों और घुटनों का दर्द के अलावा कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जरूरी नहीं कि घर में ठंड़क रखने के लिए एसी और कूलर ही चलाएं जाएं, इसके लिए जरूरत है घर का मेकओवर करने की। आप घर में हल्के रंग का इंटीरियर इस्तेमाल करके भी गर्मी के असर को कम कर सकते हैं। 


1. हल्के रंग की बैड शीट
गर्मी के मौसम में हमेशा कॉटन की बैड शीट का ही इस्तेमाल करना चाहिए। आपको कॉटन फैब्रिक में खूबसूरत प्रिंट और डीजाइन आसानी से मिल जाएंगे। इसके साथ अगर लाइट कलर के पर्दे लगाएंगे तो घर में ठंड़क रहेगी।
 

2. ग्रीन कलर का करें इस्तेमाल
हरा रंग ठंड़ का का अहसास दिलाता है। घर की सजावट के लिए अगर ग्रीन कलर को इस्तेमाल करते हैं तो घर ठंड़ा कहता है। आप इंडोर प्लांटस लगाकर भी घर ठंड़ा रख सकते हैं।
 

3. हवादार घर
घर के दरवाजे और खिड़कियां बंद रखने की बजाए सुबह-शाम खोल दें। घर को जितना टाइट रखेेगे उतनी ही गर्मी लगेगी। इससे सेहत भी खराब होगी।
 

4. इको फ्रेंडली घर 
नया घर बना रहे हैं तो इसे पहले से ही इको फ्रैंडली बनाएं। आप इसके लिए रेनवॉटर हार्वेस्टिंग, सोलर वॉटर हीटिंग सिस्टम, सीवेज ट्रीटमेंट प्लान जैसी चीजों पर फोकस कर सकती है। 
 

5. पानी का छिड़काव
घर को ठंड़ा रखना है तो आप छत पर पानी का छिड़काव भी कर सकते हैं। सुबह-शाम पानी के छिड़काव से घर ठंड़ा रहता है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static