बहुत फेमस हैं पाकिस्तान के ये मंदिर, दूर-दूर से माथा टेकने आते हैं लोग

punjabkesari.in Monday, Nov 06, 2017 - 01:43 PM (IST)

हमारे देश में बहुत से प्राचीन मंदिर स्थित हैं, जिनसे बहुत से लोगों का आस्था जुडी हुई है लेकिन हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी कई प्राचीन मंदिर स्थित हैं। इनमें भी बड़ी श्रद्धा के साथ  पूजा अर्चना की जाती है। आज हम पाकिस्तान के कुछ प्राचीन मंदिरों की बात कर रहे हैं जहाां दूर-दूर से लोग भगवान के दर्शन करने के लिए आते हैं। 

पंचमुखी हनुमान मंदिर, कराची 
पाकिस्तान के कराची में स्थित यह मंदिर लगभग 150 साल पुराना है। यहां पर हनुमान जी की पूजा की जाती है। पाकिस्तान में बसे हिंदू समुदाय के लोग इस मंदिर में पूजा करते हैं। 

राम मंदिर,  इस्लामकोट
प्राचीन मंदिरों में से एक इस मंदिर में भगवान राम की पूजा अर्चना की जाती है। 

दुर्गा मंदिर,  बलूचिस्तान
पाकिस्तान में बलूचिस्तान प्रांत के लासबेला जिले में हिंगोल नदी के किनारे बना यह दुर्गा मंदिर हिंगलाज के नाम से भी जाना जाता है। 

श्री रत्नेश्वर महादेव मंदिर, कराची 
 भगवान शिव और मां पार्वती जी का यह मंदिर बहुत पुराना है। 

कटासराज मंदिर,  पंजाब प्रान्त
इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि, मां सती के यज्ञ में आहूत हो जाने के बाद यहां पर भगवान शिव के आंसू टपके थे। 

कृष्ण मंदिर,  रावलपिंडी
इस मंदिर में होली का त्योहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। 

रामा पीर मंदिर, सिंध 
इस मंदिर का खास बात यह है कि यहां पर हिंदू और मुस्लिम दोनों माथा टेकने के लिए आते हैं। 

फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static