सोनम-नेहा के बाद अब हिमेश बने दुल्हा, लॉन्ग टाइम गर्लफ्रैंड से की शादी!

punjabkesari.in Friday, May 11, 2018 - 03:43 PM (IST)

एक्ट्रेस सोनम कपूर की शादी के बाद बॉलीवुड में शादियों का सीजन शुरु हो गया है। सोनम, नेहा धूपिया के बाद अब हिमेश रेशमिया शादी के बंधन में बंधे। एक रिपोर्ट के मुताबिक, हिमेश ने अपनी लंबे समय से गर्लफ्रेंड रही सोनिया कपूर के साथ दूसरी शादी रचा ली है।
PunjabKesari
हिमेश टीवी एक्ट्रेस सोनिया के साथ काफी समय से लिवइन में रह रहे थे। उन्होंने 2016 में अपनी पहली वाइफ कोमल को तलाक दिया था। तलाक की वजह सोनिया और हिमेश का अफेयर था। बहरहाल अब हिमेश रेशमिया दूसरी बार शादी के बंधन में बंध गए हैं। कहा जा रहा है कि आज दोनों की रिसेप्शन हो सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static