दुनिया की सबसे ऊंची चोटियां आप भी देख लें एक बार

punjabkesari.in Sunday, Jun 11, 2017 - 06:04 PM (IST)

पंजाब केसरी (ट्रैवलिंग): ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और चोटियां देखना कौन पसंद नहीं करता है। खासकर जब बात गर्मियों की हो। लोग गर्मी से बचने के लिए पहाड़ों और खूबसूरत वादियों में जाना ही पसंद करते है। आज हम बात कर रहे है दुनिया की सबसे ऊंची चोटियों की, जो हमे आसमान के पास होने के एहसास दिलाती है। आइए देखते है दुनिया की गगनचुंबी चोटियां का खूबसूर नजारा। 

 

PunjabKesari

माउंट एवरेस्ट को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माना जाता है, जिसकी ऊंचाई  एक सर्वे के अनुसार 8,848 मीटर है। इसका चोटी का नाम माउंट एवरेस्ट ब्रिटिश सर्वेयर सर जॉर्ज एवरेस्ट के सम्मान में दिया गया है। 

2. के2

PunjabKesari

कश्मीर में पड़ने वाली कंचनजंघा 2 दूसरी सबसे ऊंची चोटी है, जिसे के2 कहा जाता है। इसकी ऊंचाई लगभग 8,611 मीटर है। 

3. कंचनजंघा

PunjabKesari

सिक्किम और नेपाल के बीच स्थित कंचनजंघा ऊंचाई के मामले में तीसरे स्थान पर है, जिसकी ऊंचाई 8,586 मीटर के आस-पास है। 

4. ल्होत्से

PunjabKesari

यह चोटी नेपाल, तिब्बत और चीन की सीमा पर खड़ी है, जिसकी ऊंचाई 8,516 मीटर है। यह चोटी माउंट एवरेस्ट की पड़ोसी चोटी है। 

5. मकालू

माउंट एवरेस्ट से 19 किलोमीटर दूर मकालू चोटी है. 8,485 मीटर ऊंची यह चोटी नेपाल और चीन में आती है.

6. चोयु

नेपाल और चीन की सीमा पर बसी यह चोटी 8,201 मीटर ऊंची है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static