पालक पनीर में छिपे है सेहत से जुड़े 6 फायदे

punjabkesari.in Saturday, Jan 28, 2017 - 04:04 PM (IST)

सेहत: पालक पनीर, इसे सुनकर ही मुंह में पानी आ जाता है। स्वाद के साथ-साथ इसके स्वास्थ्य लाभ भी अनेक हैं। पालक में विटामिन ए, बी, सी, फाइबर और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद साबित होते हैं। और दूसरी और पनीर में खनीज, कैल्शियम और फोसफोरस  काफी मात्रा में पाए जाते हैं जो हडि्डयों को मजबूत बनाने में मददगार साबित होते हैं। इसका मतलब जब इन दोनों को मिलाकर पालक पनीर बनाया जाता है तब इसके सारे फायदे शरीर की कई आवश्यकताओं को पूरा करते हैं।

 

1. वजन घटाएं

वजन घटाने में पालक पनीर काफी कारगार है। इसमें कैलोरी बहुत कम मात्रा में पाई जाती है जिससे कि आप अपने बढ़ते वजन को कंट्रोल में कर सकते हैं।

2. पाचन दुरूस्त रखे

पालक पनीर दोनों में फाइबर पाया जाता हैं जो पेट के लिए काफी अच्छा साबित होता हैं। यह पेट की कई समस्याओं को खत्म करके पाचन क्रिया को दुरूस्त बनाएं रखता हैं।

3. हडि्डयां मजबूत

पनीर के अंदर काफी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है जो हडि्डयों के लिए फायदेमंद साबित होता है। इसके अलावा यह जोड़ों के दर्द को भी दूर करता हैं।

4. दांतो के लिए फायदेमंद

पालक पनीर का सेवन करने से दांत मजबूत और स्वस्थ रहते हैं। 

5. दिल की समस्या

अगर नियमित रूप से पालक पनीर का सेवन किया जाए तो यह दिल की कई समस्याओं से बचाने में मददगार साबित होता है।

6. गर्भावस्था में

गर्भावस्था में भी पालक पनीर का सेवन करने से काफी फायदा मिलता है। इसमें फॉलेट पाया जाता हैं जो मां और बच्चे दोनों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static