इन छोटी-बड़ी बीमारियों को मिनटों में दूर करेगा पुदीना

punjabkesari.in Monday, Aug 14, 2017 - 10:44 AM (IST)

पुदीने का इस्तेमाल अधिकतर घरों में खाने का टेस्ट बढ़ाने, चटनी और कई चीजों में करते है। जितना इसका स्वाद अच्छा होता है उतना ही यह सेहत के लिए फायदेमंद साबित होता है। पुदीना का इस्तेमाल लोग सदियों से औषधि के रूप में करते आ रहे ह। पेट की तकलीफ से लेकर मुंह की दुर्गंध तक को दूर करने में पुदीना काफी गुणकारी है। इसके अलावा भी पुदीने का सेवन करने से कई बीमारियां दूर रहती है। हम आपको उन्हीं बीमारियों के बारे में बताएंगे , जिनका खात्मा पुदीना करता है। 


- बीपी कंट्रोल 
पुदीना उच्‍च और निम्‍न रक्तचाप को कंट्रोल में रखता है।अगर आपका बीपी हाई रहता है तो नमक के बिना ही पुदीने का सेवन करें। वहीं अगर बीपी लौ है तो पुदीने की चटनी में सेंधा नमक , काली मिर्च, किशमिश डालकर सेवन करें। 

- पीरियड्स में फायदेमंद 
अगर मासिक धर्म अनियमित है तो पुदीने का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। पुदीने की सूखी पत्तियों  के चूर्ण को शहद के साथ मिलाकर दिन में 2-3 बार खाएं। इससे अनियमित पीरियड्स की प्रॉबल्म दूर होगी। 

- मुंह की दुर्गंध दूर 
मुंह की दुर्गंध दूर करने के लिए पुदीने की सूखी पत्तियों के चूर्ण से मंजन करें। यह न केवल आपकी सांसों को ताजा बनाता है, बल्कि दांत की कई समस्‍याओं से भी छुटकारा दिलाता है। 

- पेट के लिए फायदेमंद
पेट की समस्‍याओं से बचने के लिए पुदीने का किसी न किसी रूप में प्रतिदिन सेवन करते रहना चाहिए। पुदीने की पत्तियों का रस निकालकर उसमें नींबू और शहद मिलाकर सेवन करें। इससे पेट की कई समस्याएं दूर होगी।  


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static