स्वस्थ रहने के लिए डाइट में शामिल करें ये Dry Fruits

punjabkesari.in Monday, Jun 05, 2017 - 02:26 PM (IST)

पंजाब केसरी(सेहत)- ड्राई फ्रूट प्रोटीन,विटामिन,मिनरल्स और फाइबर युक्त तत्वों से भरपूर होते हैं। बादाम,काजू,किशमिश,पिस्ता,अखरोट आदि मेवे सेहत के लिए बहुत लाभकारी हैं। इनको खाने से खून साफ होता है और ये पचाने में भी आसान होते हैं। लोग बादाम को भिगो कर भी खाना पसंद करते हैं। यह आंखों के लिए बहुत फायदेमंद है। इनको स्नैक्स के तौर भी खाया जा सकता है। 

बादाम
बादाम खाना हर किसी को पसंद होता है। इसमें विटामिन,आयरन,फास्फोरस भरपूर मात्रा में होते हैं। इनका सेवन करने से खून की कमी पूरी होती है और यह हड्डियों,बाल,त्वचा और दांतों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। बादाम खाने से कब्ज की परेशानी भी दूर हो जाती है। इसे खाने का वैसे तो कोई खास समय नहीं हैं लेकिन रोजाना रात को पानी में बादाम भिगोकर सुबह खाने से दिमाग तेज होता है। 

काजू
सूखे मेवों में काजू का सबसे टेस्टी होता है। इसे लोग स्नैक्स के तौर पर भी खाते हैं। इसमें पोटेशियम,मैग्नीशियम,फास्फोरस, प्रोटीन,फाइबर,विटामिन ई और बी 6 के अलावा और भी बहुत से पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। काजू में पाया जाने वाला (मोनो असंतृप्त वसा) Monounsaturated fat हृदय संबंधित बीमारियों को दूर करने में मददगार है। 

किशमिश
सूखे अंगूर को किशमिश कहा जाता है। इसे खाने से शरीर में आयरन की कमी पूरी हो जाती है।  इसके सेवन से कब्ज दूर हो जाती है, रोजाना दूध के साथ इसे खाने से वजन बढ़ने लगता है। किशमिश हड्डियों को मजबूती देने का काम करते हैं। घुटनों के दर्द और आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी किशमिश बहुत कारगर है। डायबिटीज के रोगी को इसका सेवन करने से परहेज करना चाहिए।  

अखरोट
अखरोट को सूखे मेवे में ब्रेन फूड के नाम से भी जाना जाता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसीड के अलावा विटामिन ए,बी 6,बी 12,सी,डी,के और ई के साथ-साथ कैल्शियम,मिनरल्स,फासफोरस,जिंक,कॉपर आदि तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह सेहत,दिमाग,त्वचा और बालों के लिए भी बहुत लाभकारी है। इसको खाने से मधुमेह, मोटापा, कैंसर और दिल की बीमारियां दूर रहती हैं। अनिद्रा से परेशान लोगों के लिए इसका सेवन लाभकारी है। 

पिस्ता
मैग्‍नीशियम, कॉपर,फास्‍फोरस,आयरन, कैल्शियम और विटामिन बी से भरपूर पिस्ता कई बीमारियों को दूर रख कर सेहतमंद बनाए रखता है। यह आंखों की रोशनी बढ़ाने,बाल को झड़ने से रोकने और चेहरे की झुर्रिया कम करके कुदरती निखार बरकरार रखता है। पिस्सा रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने में भी मददगार है। 

छुआरा 
आयरन, कैल्‍शिम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, मैंगनीज, तांबा जैसे गुणों से भरपूर छुआरा खून की कमी और एसीडिटी की समस्या से राहत दिलाने में मददगार है। रोजाना गर्म दूध के साथ इसका सेवन करने से कब्ज की परेशानी दूर हो जाती है। यह एनिमिया रोग के लिए बहुत फायदेमंद है। 

खुबानी
खुबानी विटामिन ए,सी,बी कॉम्पलैक्स,पोटाशियम और तांबे का अच्छा स्रोत है। यह शरीर के कोशिकाओं को सुरक्षित रखते हैं। गर्मी के मौसम में खुबानी खाना बहुत फायदेमंद होता है। सूखे खुबानी त्वचा, आंखों और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए बहुत अच्छा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static