खर्राटों ने कर रखी है नींद हराम तो अपनाएं ये तरीके

punjabkesari.in Thursday, Feb 02, 2017 - 05:55 PM (IST)

सेहत: खर्राटें, यह एक ऐसी समस्या है जो पुरूष और महिलाएं दोनों में पाई जाती है। कई बार आपकी यह आदत आपको बहुत शर्मिंदगी महसूस भी करवाती है। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे लेकर आए हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने खर्राटे लेने की आदत को बंद कर सकते हैं।

1. पानी
रोजाना सोने से पहले एक गिलास गुनगुना पानी पिएं। इससे आपको खर्राटें नहीं आएगे। गुनगुना पानी पीने से सांस की नली खुल जाती है।

2. धूम्रपान

कई लोगों को स्मोकिंग के कारण भी खर्राटें आने लगते है। इसलिए कोशिश करें कि स्मोकिंग छोड़ दें।

3. शहद

रात को सोने से पहले 1 चम्मच शहद खाएं। ऐसा करने से खर्राटों की समस्या से छुटकारा मिलेगा। 

4. नमक वाला पानी

खर्राटों से छुटकारा पाने के लिए गुनगुने पानी में नमक मिलाकर गरारा करें। ऐसा करने पर गले की नसों में होने वाली सूजन ठीक होती है और खर्राटों से राहत मिलती है।

5.  योग

योगासन करने से श्वास नली ठीक रहती है और फेफड़ों में ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में पहुंचती है, जिससे खर्राटे दूर होते है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static