क्या आप खाना चाहेंगे भूत-प्रेतों के हाथ से खाना? इस रेस्टोरेंट में पूरी होगी यह इच्छा

punjabkesari.in Sunday, Jul 09, 2017 - 04:09 PM (IST)

पंजाब केसरी (ट्रैवलिंग): दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं , जहां भूत-प्रेतों के होने की खबरे सुनने की मिलती है। अगर वहीं भूत आपके अचानक सामने आकर खड़ा हो जाए तो जान निकल जाती है। अगर यहीं आपको भूत-प्रेत खाना परोसे तो आपका क्या होगा। घबराएं नहीं, आज हम आपको ऐसे  रेस्टोरेंट के बारे में बताएंगे,  जहां इंसान नहीं बल्कि भूत-प्रेत आपको खाना सर्व करेंगे और पार्टी भी आपको इन्ही के बीच करनी पड़ेगी। स्पेन में ला मासिया एंकांटडा रेस्टोरेंट बसा है। इस रेस्टोरेंट की खास बात है कि यहां वेटर्स को भूतों की थीम में रखा गया है। वहीं लोगों से खाने का ऑर्डर लेते  और खाना सर्व भी करते है। 

 

PunjabKesari

हॉन्टेड रेस्टोरेंट का इतिहास 


 
कहा जाता है कि इस रेस्टोरेंट में वेटर्स को भूतों की थीम देने के पीछे कोई राज है। 17वीं शताब्दी के दौरान जोसफ मा रिएस ने मासिया बनवाया और सुरोका ने मासिया सेंटा रोज़ा बनवाया।

PunjabKesari

दरअसल 17वीं शताब्दी के दौरान जोसफ मा रिएस ने मासिया बनवाया और सुरोका ने मासिया सेंटा रोज़ा बनवाया। समय बितने के साथ दोनों में प्रापर्टी विवाद रहने लगा। इसका हल निकालने के लिए उन्होंने कार्ड उछाल कर इसका फैसला किया।

PunjabKesari

 

जिस वजह से रिएस को अपनी सारी संपत्ति से हाथ धोना पड़ा रिएस के जाने के बाद से यह इमारत खंडर में बदल गई। सालों तक बंद रहने के बाद सुरोका के  वंशजों ने साल 1970 में एक रेस्टोरेंट बना दिया। जिसके बाद उन्होंने इसे हॉन्टेड रेस्टोरेंट के रूप में चलाने का फैसला, जो अब तक चल रहा है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static