Skin से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करता है बेसन

punjabkesari.in Saturday, Sep 02, 2017 - 05:23 PM (IST)

चेहरे पर बेसन लगाने के फायदे : बेसन तो हर घर में आसानी से मिल जाता है। इससे पकौड़े, सब्जी और मीठा बनाने में इस्तेमाल किया जाता है लेकिन सिर्फ खाने में ही नहीं बल्कि बेसन से कई ब्यूटी ट्रीटमैंट भी किए जा सकते हैं। बेसन का लेप बनाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा में निखार आता है और इससे स्किन से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा पाया जा सकता है। आइए जानिए बेसन से और क्या-क्या फायदे होते हैं।


1. ऑयली स्किन
कुछ महिलाओं की त्वचा बहुत तैलीय होती है। इसके लिए बेसन में कच्चा दूध मिलाकर चेहरे पर लगाएं और कुछ देर बाद पानी से साफ करें। हफ्ते में 2 बार इसका इस्तेमाल करने से त्वचा का एक्सट्रा तेल निकल जाएगा।
PunjabKesari

2. झुर्रियां 
उम्र बढ़ने के साथ ही चेहरे पर झुर्रियों के निशान दिखने लगते हैं। ऐसे में बेसन का लेप बनाकर लगा सकते हैं। इसके लिए बेसन में शहद और हल्दी मिलाकर गाढ़ा लेप तैयार करके चेहरे पर लगाएं।
PunjabKesari

3. झाइयां
 बेसन में खीरे का रस मिलाकर चेहरे पर लगाने से झाइयों की समस्या दूर होती है।
PunjabKesari

4. टैनिंग
धूप में निकलने की वजह से चेहरे पर टैनिंग की समस्या हो जाती है। इसके लिए बेसन में हल्दी और नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाने से फायदा होता है।


5. दाग-धब्बे
कई बार मुंहासों के बाद चेहरे पर दाग-धब्बे रह जाते हैं। ऐसे में बेसन में दही मिलाकर गाढ़ा लेप तैयार कर लें और इसे चेहरे पर लगाएं। इससे दाग-धब्बे भी ठीक होंगे और त्वचा में निखार भी आएगा।


6. मुंहासे
बेसन में शहद और नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाने से पिपंल्स दूर होते हैं और त्वचा एक दम साफ हो जाती है।


7. गर्दन का कालापन
गर्दन के कालेपन को दूर करने के लिए बेसन में हल्दी और नारियल तेल मिलाकर लगाएं। हफ्ते में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करने से कालापन दूर होगा। इस लेप को गर्दन के अलावा कोहनियों और घुटनों पर भी लगा सकते हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static