इन तरीकों से बनाए जाते हैं गोल-गप्पे, जानेंगे तो उड़ जाएंगे होश

punjabkesari.in Thursday, Apr 27, 2017 - 02:20 PM (IST)

पंजाब केसरी (सेहत) : गोलगप्पे खाना हर किसी को पसंद होता है। इसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। महिलाएं गोल-गप्पे बड़े शौंक से खाती है। हर शहर में इसे अलग-अलग नाम से पहचाना जाता है लेकिन हर जगह इसका स्वाद और बनाने का तरीका एक ही होता है। गोल-गप्पे खाने में तो बहुत टेस्टी होते हैं लेकिन इसे खाने से सेहत को कई नुकसान हो जाते हैं। 

1. गोल-गप्पे बनाना
PunjabKesari

गोल-गप्पे की खूब बिक्री होती हैं ऐसे में इन्हें बनाने के लिए ज्यादा मात्रा में आटा गुंथना पड़ता है। इस अाटे को हाथ से गूंथने में काफी मेहनत लगती है इसलिए कारीगर इसे जमीन पर रखकर पैरों से गूंथते हैं जिसे खाने से बैक्टीरिया शरीर में चले जाते हैं।

2. तेल
PunjabKesari

गोल-गप्पों को खुले तेल में फ्राई किया जाता है लेकिन इन्हें तलने के लिए एक ही तेल का बार-बार इस्तेमाल किया जाता है जिसमें से काफी बदबू आती है।

3. चटनी और पानी
PunjabKesari

इसके साथ जो चटनी और पानी परोसा जाता है उसे बनाने के लिए कई तरह के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा कई जगहों पर तो इसकी कांजी को बनाने के लिए तेजाब का भी इस्तेमाल किया जाता है जिससे पेट खराब हो जाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static