ग्लोइंग स्किन ही नहीं नारियल तेल से मिलते हैं और भी कई फायदे

punjabkesari.in Friday, Apr 21, 2017 - 02:48 PM (IST)

पंजाब केसरी (ब्यूटी) : नारियल तेल का इस्तेमाल ज्यादातर घरों में किया जाता है। कई लोग तो नारियल तेल का इस्तेमाल खाना पकाने के लिए भी करते हैं। सेहत से लेकर स्किन की हर प्रॉब्लम के लिए नारियल तेल फायदेमंद है। इसमें खनिज, विटामिन और एंटीऑक्सीडैंट गुण होते हैं जो त्वचा को काफी फायदा पहुंचाते है। स्किन के लिए नारियल तेल मॉइस्चराइजर का काम करता है। इसके अलावा बालों को लंबा और मजबूत बनाने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल किया जाता है। आइए जानिए नारियल तेल के और फायदों के बारे में


मॉइस्चराइजर
PunjabKesari
त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए नारियल तेल को मॉइस्चराइजर के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। रोजाना रात को सोने से पहले चेहरे को पानी से अच्छे से साफ करके उस पर नारियल तेल लगाएं। इससे त्वचा पर ग्लो भी आएगा और झुर्रियां भी नहीं पड़ेंगी।

डार्क सर्कल
PunjabKesari
आंखों के नीचे काले घेरों को दूर करने के लिए भी नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए रोजाना रात को सोने से पहले आंखों के नीचे नारियल तेल लगाएं। इससे कुछ ही दिनों में डार्क सर्कल भी ठीक होंगे और आंखों के आस-पास झुर्रियां भी नहीं पड़ेंगी।

मजबूत बाल
PunjabKesariत्वचा के साथ-साथ नारियल तेल बालों की सुंदरता भी बढ़ाता है। हफ्ते में दो बार नारियल तेल से स्कैल्प पर अच्छे से मसाज करनी चाहिए जिससे बाल लंबे और मजबूत बनेंगे। इसके अलावा नारियल तेल के इस्तेमाल से बालों में रूसी और दूसरी कई समस्याएं भी दूर होती है।

फटे होंठ
PunjabKesari
होंठो की खूबसूरती बढ़ाने के लिए भी नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। होंठो की ठीक से देखभाल न करने की वजह से वह फट जाते हैं और काले हो जाते हैं। ऐसे में रोजाना होंठो पर नारियल तेल से मसाज करनी चाहिए।

नाखुन
PunjabKesari
किचन का काम करते समय महिलाओं के नाखुन कमजोर हो जाते हैं और टूटने लगते हैं। ऐसे में रोजाना नारियल तेल से नाखुनों पर मसाज करनी चाहिए जिससे नाखुन जल्दी बढ़ेंगे और मजबूत भी होंगे। इसके अलावा कई बार नाखुन ज्यादा हार्ड हो जाते हैं और उन्हें काटना मुश्किल हो जाता है तो ऐसे में नाखुनों पर नारियल तेल लगाएं जिससे वे नर्म होंगे और आसानी से काटे जाएंगे।

स्क्रब
PunjabKesari
नारियल तेल से चेहरे और बॉडी को स्क्रब भी कर सकते हैं। इसके लिए तेल में चीनी या कॉफी पाउडर मिक्स करें और स्क्रबर की तरह इस्तेमाल करें। इससे त्वचा में निखार आएगा और स्किन सॉफ्ट भी होगी।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static