शादी से हफ्ता पहले ही लगाएं ये 5 उबटन, चेहरे पर आएगा ग्लो

punjabkesari.in Sunday, Apr 16, 2017 - 12:10 PM (IST)

पंजाब केसरी (ब्यूटी): शादी के दिनों शॉपिंग और तैयारियों में समय कैसे बीत जाता है पता ही नहीं चलता। शादी में उबटन का नाम अक्सर सुनने को मिलता है क्योंकि शादी से पहले दुल्हन को उबटन लगाया जाता है। उबटन लगाना केवल कोई पारम्परिक रस्म नहीं बल्कि पारम्परिक मास्क है, जिसे पुराने सयम से लगाया जा रहा है। दुल्हन के चेहरे पर उबटन इसलिए लगाया जाता है, ताकि स्किन पर मौजूद सभी तरह की प्रॉबल्म पहले ही खत्म हो जाए और चेहरा ग्लो करने लगे। अगर आपकी भी शादी होने जा रही हो तो आज हम आपको कुछ नैचुरल उबटन के बारे में बताएंगे, जो दुल्हन के चेहरे पर गजब का निकार लाएंगे।


1. हल्दी और बेसन

2 बड़े चम्मच बेसन में चुटकी भर हल्दी मिला लें। फिर इसमें गुलाबजल या दूध की कुछ बूंदे मिलाकर चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद चेहरे को हल्के हाथों से रगड़ें और फिर धो लें। 

2. हल्दी और शहद

1 बड़े चम्मच शहद में हल्दी मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। फिर 20-25 मिनट इसे चेहरे पर लगा कर रखें और ठंडे पानी से धों लें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव नहीं तो इस पैस्ट में नींबू का रस मिलाएं। 

3. हल्दी और चंदन पाउडर

2 छोटे चम्मच चंडन पाउडर, 1 चम्मच गुलाबजल, 3 चुटकी हल्दी मिलाकर पैस्ट बना लें। फिर इसे चेहरे पर लगाएं और थोड़ी देर बाद धो लें। 

4. हल्दी और दही

2 बड़े चम्मच दही और एक चौथाई चम्मच हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद इसे अच्छी तरह से धो लें। 

5. हल्दी और मुल्तानी मिट्टी

2 बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी और दूध में 2-3 चुटकी हल्दी मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे पर नैचुरल ग्लो आएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static