पार्टनर में इस तरह के गुण चाहती हैं लड़कियां

punjabkesari.in Thursday, Mar 22, 2018 - 11:35 AM (IST)

लाइफ पार्टनर के बारे में हर लड़की कुछ ख्वाहिशें होती हैं। वह अपने जीवनसाथी से बहुत सी उम्मीदें रखती हैं, जिसके बारे में वह किसी से भी बात नहीं करती। कुछ लड़कियां तो किशोरावस्था से ही अपने लाइफपार्टन के बारे में सपने बुनने लगती हैं कि कुछ साल बाद उनकी जिंदगी में भी उनके सपनों का राजकुमार आएगा। उसी के साथ वह अपनी सारी लाइफ बिताएंगी और पति के साथ उसका प्यार भरा रिश्ता बाकी के रिश्तों से सबसे ज्यादा खास होगा। आइए जानें लड़कियों के मन में पार्टनर के बारे में कौन-कौन से ख्याल आते हैं। 


अच्छा बिजनेसमैन या नौकरीपेशा

PunjabKesari
हर लड़की सोचती है कि उसका होने वाला पति पैसा वाला हो। जो उसकी हर ख्वाहिश को बिना किसी रोक-टोक के पूरा करे। वह उसे उसकी पसंद की शॉपिंग करवाए। 


बिना कहे समझे दिल की बात
लड़कियां हर रिश्ते को बहुत प्यार और समझदारी के साथ निभाती हैं और वह दूसरों से भी इसी तरह की उम्मीद रखती हैं। पति के साथ वह जिंदगी में सबसे ज्यादा प्यार करती है और सिर्फ यह चाहती है कि उसका होने वाला पार्टनर बिना कहे दिल की बात समझने वाला हो। 
 

पर्सनल स्पेस को समझे
पति का होने के अलावा लड़कियां पर्सनल स्पेस की भी उम्मीद रखती है। उनके मन में यह भी एक ख्वाहिश होती है कि कभी-कभी जिम्मेदारियों से राहत पाने के लिए उन्हें कुछ देर अपने लिए भी समय बिताने की इजाजत मिलें। यह बात सिर्फ पति ही समझ सकता है। 
 

सरप्राइज देकर जताए प्यार

PunjabKesari
लड़कियों के सरप्राइज बहुत पसंद होते हैं। इसके लिए जरूरी नहीं कि उन्हें महंगे गिफ्ट ही दें। सरप्राइज से पता चलता है कि आप अपनी पत्नी की कितनी कद्र करते हैं। फिर वो चाहे एक फूल ही क्यों न हो। लड़कियां चाहती हैं कि उसका होने वाला पति सरप्राइज देने का कोई भी मौका हाथ से न जाने दे। 
 

हर समय करें केयर
शादी से पहले लड़कियां मन में यह भी सोचती हैं कि क्या उनका होने वाला पति उसकी केयर करेगा या नहीं। अगर उनके पति में यह क्वालिटी हो तो वह खुद के दुनिया में सबसे खुशकिस्मत समझती है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static