अपने क्रश को देखकर हर लड़की कर देती हैं ये नादानियां

punjabkesari.in Saturday, Mar 10, 2018 - 11:20 AM (IST)

अक्सर ऑफिस या कॉलेज में लड़के-लड़कियां एक-दूसरे को पसंद करने लगते हैं लेकिन कहने की हिम्मत नहीं कर पाते। ज्यादातर लड़कियों को ही लड़कों पर क्रश होता है लेकिन चाहकर भी वो कुछ नहीं कह पाती। ऐसे में वो उनसे बात भी नहीं कर पाती और अपने क्रश को सामने देखकर असहज हो जाती हैं। कई बार तो वो अपने क्रश के सामने आते ही अजीबो-गरीब व्यवहार करने लगती है। आज हम आपको लड़कियों की कुछ ऐसी नादानियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो वो अपने क्रश को देखकर कर देती है।
 

1. उसे निहारते रहना
जब लड़कियों के सामने अनका क्रश आता है तो वो बिना किसी की परवाह किए उसे निहारने लगती है। कई बार तो लड़कियां अपने क्रश को देखकर अकेली ही स्माइल भी करने लगती हैं।

PunjabKesari

2. ओवर-एक्साइटिड होना
अगर क्रश स्माइल दें या हैलो बोल दें तो लड़कियां ओवर-एक्साइटिड हो जाती हैं। ऐसे में वो लड़को के सामने ही कोई बेवकूफी कर देती है, जोकि उनके इंप्रैशन को खराब कर देता है।
 

3. उसे देखकर बात के अलावा सब करना
कई बार लड़कियां अपने क्रश को देखर इतनी नर्वस हो जाती है कि वो बिना बात के हंसने लग जाती है या फिर वो मोबाइल इस्तेमाल करने लगती हैं।। लड़कियां अपने क्रश को देखकर हर कीमत पर आई कॉन्टेक्ट अवॉइड करने की कोशिश करती है।

PunjabKesari

4. कोड नेम रखना
किसी पर क्रश होने पर लड़कियां इस बात को अपनी बेस्ट फ्रेंड से जरूर शेयर करती हैं। कुछ लड़कियां तो अपने क्रश का कोड नेम तक रख देती है और अपने क्रश को देखकर उसी नाम से बुलाती हैं।
 

5. सपनों में खो जाना
अक्सर लड़कियां अपने क्रश को देखकर अपनी ही दुनिया में खो जाती है। वो उन्हें देखर सोचने लगती है कि आप उसे डेट करेंगी तो कैसा होगा, आप दोनों का रिलेशनशिप कैसे आगे बढ़गा।

PunjabKesari

6. सिट्टी-पिट्टी गुम होना
अगर अचानक आपका क्रश सामने आकर आप से कुछ पूछता है तो सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है और आप उनके सवाल का जवाब भी नहीं दे पाते। ऐसे में घबराने की बजाए कॉन्फिडैंट रहें। इससे सामने वाला आपकी तरफ आकर्षित हो जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static