अच्छा तो लड़कों की ऐसी क्वालिटी पर मरती हैं लड़कियां

punjabkesari.in Thursday, May 11, 2017 - 12:50 PM (IST)

पंजाब केसरी (रिलेशनशिप) : शादी से पहले रिश्ते में बंधना लड़का-लड़कियों के लिए आम बात होती है। वे अपने पार्टनर को खुश रखने के लिए हर मुमकिन कोशिश करते रहते हैं लेकिन लड़कियों को खुश करना थोड़ा मुश्किल होता है। लड़के उन्हें इंप्रैस करने के लिए कई तरह के तरीके अपनाते हैं जैसे फिल्म दिखाना, बाहर घूमने जाना और डिनर कराना आदि लेकिन लड़कियों को लड़कों में एक खास बात बहुत पसंद होती है जिसके लिए वे कुछ भी करने को तैयार हो जाती हैं। 


कहानी सुनाना
लड़कियों को ऐसे लड़के बहुत पसंद होते हैं जो अपनी पार्टनर को कहानियां सुनाते हैं। ऐसे पुरूष महिलाओं को काफी दिलचस्प लगते हैं। इस एक खासियत की वजह से लड़कियां लड़कों की तरफ आकर्षित हो जाती हैं। 
PunjabKesariज्यादा बातें करना
लड़कियों को चुप रहने वाले लड़के बहुत कम पसंद होते हैं। वे ज्यादा बोलने वाले लड़कों की तरफ ही आकर्षित होती हैं क्योंकि ऐसे लड़के अपनी पार्टनर की तारीफ में कई बातें कह देते हैं जिसको सुन कर लड़कियां खुश हो जाती हैं।

हंसाने वाले
हंसमुख स्वभाव के लड़के भी महिलाओं का काफी पसंद होते हैं। ऐसे लड़के अपने पार्टनर को भी हमेशा खुश रखते हैं
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static