बच्चों में फास्ट फूड खाने की आदत को एेसे छुड़ाएं

punjabkesari.in Thursday, Apr 27, 2017 - 05:41 PM (IST)

पंजाब केसरी(पेरेंटिंग): बच्चों को फास्ट फूड खाना बहुत पसंद होता है लेकिन यह सेहत के लिए काफी हानिकारक है। अधिक फास्टफूड का सेवन करने से बच्चों में मोटापे की समस्या बढ़ रही है। गर्मी के मौसम में भी बच्चे फास्ट फूड खाना नहीं छोड़ते। बच्चों की इस आदत को रोकना बहुत जरूरी है। आज हम आपको कुछ टिप्स देंगे, जिससे आप बच्चों की यह आदत छुड़वा सकते है। 

- बच्चे को सुबह हैल्दी ब्रेकफास्ट करवाएं ताकि वह दिन में फास्ट फूड न खाएं। ब्रेकफास्ट में बच्चे की पसंद की चीजें बनाएं। 

- फ्रिज में ताजे फल जरूर रखें। उन्हें फल खाने की आदत डालें। बच्चों को क्रिएटिव  सलाद बना कर दें।

- घर में बच्चों की पसंद के स्नैक्स रखें ताकि उनके मांगने पर आसानी बनाया जा सके। 

- अगर बच्चे फास्ट फूड की डिमांड भी करते हैं तो उन्हें डांटे नहीं बल्कि प्यार से समझाएं। बच्चों को फास्ट फूड के दुष्प्रभावों के बारे में बताएं।

- कभी-कभी बच्चों को घर पर ही हैल्दी स्नैक्स बनाकर दें। घर पर बनाए स्नैक्स पौष्टिक भी होगें और इससे बच्चे भी खुश हो जाएंगे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static