बिना सर्जरी के चेहरे के तिलों से पाएं छुटकारा

punjabkesari.in Tuesday, Jul 11, 2017 - 10:35 AM (IST)

पंजाब केसरी (ब्यूटी) : चेहरे पर 1-2 तिल हो तो चेहरे पर चार चांद लगा सकते हैं लेकिन अगर जरुरत से ज्यादा चिल है तो आपकी पर्सनेलिटी को खराब करते हैं। इसे हटाने के लिए बहुत से लोग  सर्जरी का सहारा लेते है। इसे सर्जरी के अलावा घरेलू उपायों की मदद से भी हटाया जा सकता है।


1. केला
तिलों को हटाने के लिए केले के छिलके को छिली हुई तरफ से तिल पर रखकर बांध लें। कुछ ही दिनों के इस्‍तेमाल के बाद तिल सूखकर निकल जाएगा।


2. स्ट्रॉबेरी
इसके लिए स्ट्रॉबेरी को बीच से काटें और तिल पर लगाएं। कुछ दिनों तक इसे दोहराएं, एेसा करने से तिल निकलने लगते हैं। 


3.  शहद
शहद और सनबीज के तेल को मिला लें। इस मिश्रण को नियमित रूप से 5 मिनट तिल पर रगड़ने से त्‍वचा भी चमकने लगेगी और तिल भी गायब हो जाएगें।


4. सेब साइडर सिरका
इसका इस्तेमाल करने पर तिल का निशान नहीं रहेगा। सिरके को रुई पर लगा कर  तिल के चारो तरफ लगाएं। इसे 1 घण्टे के लिए एेसे ही रहने दें। 


5.  लहसुन
रोज रात को सोने से पहले तिल पर लहसुन की पेस्ट लगाएं।सुबह उठ कर इसे गर्म पानी से धो लें। इससे तिल निकल जाएंगे।


6. हरा धनिया
धनिया की पत्तियों को पीस कर पेस्ट तैयार करें और चिल पर लगाएं। इससे आपका चिल हमेशा के लिए दूर हो जाएगा।


7. बेकिंग सोड़ा
1 चुटकी बेकिंग सोड़ा में कुछ बूंदें अरंडी के तेल की मिलाएं। इस पेस्‍ट को तिल पर लगाकर रातभर के लिए छोड़ दें और सुबह साफ कर लें।

8. फूलगोभी
फूलगोभी तिल को साफ करने में भी काफी मददगार होती है। इसका रस बनाकर नियमित रूप से तिल वाले स्‍थान पर लगाएं। इसकी मदद से तिल कुछ दिनों में गायब हो जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static