मुंहासों से छुटकारा दिलाए लहसुन

punjabkesari.in Saturday, May 27, 2017 - 12:34 PM (IST)

पंजाब केसरी (ब्यूटी) : चेहरा भले ही कितना ही गोरा क्यों न हो लेकिन उस पर मौजूद मुंहासे खूबसूरती में रूकावट बन ही जाते है। कील-मुंहासों के कारण चेहरा काफी बुरा नजर आने लगता है, जो कई बार मेकअप के इस्तेमाल से भी नहीं छिपते। अगर आप भी अपने चेहरे पर मस्सों की समस्या से परेशान है तो लहसुन का इस्तेमाल करें। इसमें एंटी बैक्टीरियल, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी फंगल गुण होते हैं जो स्किन के लिए काफी फायदेमंद है। आइए जानिए इसके इस्तेमाल के बारे में

1.लहसुन का पेस्ट

PunjabKesari
सबसे पहले लहसुन का पेस्ट बना लें। इसके लिए 2 लहसुन की कली लेकर उसे अच्छे से पीस लें। अब इसे मुंहासों पर10 मिनट तक लगाकर साफ कर लें।
2. लहसुन का रस

PunjabKesari
आप कच्चे लहसुन का रस निकालकर भी चेहरे पर लगा सकते है। इसके लिए लहसुन की 5 कलियों को लेकर इसे अच्छी तरह से पीस लें। 10 मिनट बाद रूई की मदद से मुंहासों पर इस रस को लगाएं और 10-15 मिनट बाद पानी से मुंह धो लें।
3.लहसुन और हल्दी

PunjabKesari
लहसुन और हल्दी के पेस्ट को मिलाकर लगाने से भी फायदा मिलता है। 2 लहसुन की कली में एक चुटकी हल्दी डालकर इसे अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 20 मिनट बाद धो लें।
4.सिरका
लहसुन और सिरके को साथ मिलाकर मुंहासों पर लगाने से मुंहासों की समस्या दूर हो जाती है। इसके लिए एक चम्मच सिरका और एक चम्मच सादा पानी लें, इसमें लहसुन की 2 कलियों का पेस्ट बनाकर एक सूती कपड़े में लपेटकर निचोड़ लें। फिर इसे मुंहासों पर लगाए और 10 मिनट बाद चेहरे को धो लें।
5.एलोवेरा

PunjabKesari
एलोवेरा एक तरह का नैचुरल मॉइश्चराइजर है। लहसुन की 2 कलियां लेकर इसका रस निकाल लें। इसके बाद ताजे एलोवेरा के पत्तों का पल्प निकालकर इसे लहसुन के पेस्ट में मिला लें। अब इसे मुंहासों पर लगाकर 20 मिनट बाद सादे पानी से चेहरे को धो लें।
6.शहद

PunjabKesari
2-3 लहसुन की कलियों का रस निकालकर इसमें एक चम्मच शहद मिला लीजिए। शहद त्वचा की नमी को बरकरार रखता है। इस मिश्रण को सीधे मुंहासों पर लगाकर 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।
7. अंडा

PunjabKesari
अंडे का सफेद भाग चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह त्वचा के बंद रोमछिद्रों को खोलने के भी काम करता है। इसके लिए 3-4 लहसुन की कलियां लेकर इसका रस निकाल लें और इसमें चार चम्मच अंडे की सफेदी लेकर मिलाएं। इसे मुंहासों पर लगाकर सूखने दें और ठंडे पानी से चेहरा धो लें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static