अपने 'क्रश' को 'इंप्रैस' करने के लिए लड़कियां फॉलो करें ये Tips

punjabkesari.in Friday, Jul 14, 2017 - 05:10 PM (IST)

ऑफिस या कॉलेज में लड़के-लड़कियां एक-दूसरे को पसंद करने लगते हैं लेकिन कहने की हिम्मत नहीं करते। अक्सर ऐसा लड़कियों के साथ होता है कि वे जिस लड़के को पसंद करती हैं, उनसे बात नहीं कर पाती और अपने क्रश को सामने देखकर ही असहज महसूस करने लगती हैं। कई बार लड़कियां अपनी पसंद को सामने पाकर अजीब व्यवहार करने लगती हैं जिससे उनका इंप्रैशन खराब हो सकता है। ऐसे में कुछ टिप्स अपनाकर अपने क्रश को आकर्षित कर सकती हैं।

 ज्यादा ध्यान न दें
जब भी आप अपने क्रश को सामने देखें तो उसकी तरफ जरूरत से ज्यादा ध्यान न दें और साधारण व्यवहार करें। इससे आप जिस लड़के को पसंद करती हैं वह असहज महसूस नहीं करेगा और आपकी तरफ ध्यान भी देगा। अगर आप क्रश को इंप्रैस करने के लिए ओवर एक्टिंग करेंगी तोे इंप्रैशन बढ़ने की बजाए खराब हो जाएगा।
 पॉजीटिव रहें
हमेशा अपना व्यवहार पॉजीटिव रखें और दूसरों के साथ प्यार से बातचीत करें। इससे लोगों के दिल में तो आपकी जगह बनेगी ही साथ में आप जिसे पसंद करती हैं वो भी आपकी तरफ आकर्षित हो जाएगा क्योंकि बुरे और आक्रामक स्वभाव वाली लड़कियों को लड़के भी पसंद नहीं करते।
 फ्रैंडली बनें
अपना स्वभाव सरल बनाए रखें और सबसे दोस्ती करें। इससे अगर आपका क्रश भी आपको पसंद करता होगा तो उसे बात करने में मुश्किल नहीं होगी। अक्सर लड़के भी लड़कियों से बात करने से पहले थोड़ा कतराते हैं कि सामने से लड़की चिल्लाने न लगे। ऐसे में हमेशा फ्रैंडली बन कर रहें।
 अच्छे और आत्मविश्वासी दिखें
सामने वाले को इंप्रैस करने का सबसे आसान तरीका है खुद की अच्छी पर्सनेलिटी। हमेशा अपने क्रश के सामने जाते समय अच्छे कपड़े पहन कर जाएं और कॉन्फिडैंट रहें। इससे सामने वाला आपकी तरफ आकर्षित हो जाएगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static