लड़की को इम्प्रेस करने के लिए ट्राई करें ये 10 आसान तरीके

punjabkesari.in Tuesday, May 22, 2018 - 12:14 PM (IST)

कॉलेज हो या फिर ऑफिस लड़के लड़कियों को इम्प्रेस करने के लिए कई तरीके अपनाते हैं लेकिन कई बार लाख कोशिश करने के बावजूद भी वह लड़की को पटाने में न कामयाब हो जाते हैं और कई लड़कों के पास यह कला गॉड गिफ्ट के रूप में होती हैं। वह किसी को भी अपनी बातों में फंसा लेते हैं। अगर आप भी अपनी पसंद की लड़की को इम्प्रेस करने में न कामयाब हो रहे हैं तो आज हम आपको ऐसे टिप्स बताएंगे, जिसे इस्तेमाल करके आप भी बड़ी आसानी से उसे अपनी तरफ आकर्षित कर लेंगे और इससे आपस में प्यार भी बढ़ेगा।

1. लड़कियां ज्यादातर उन लड़कों की तरफ आकर्षित होती है जो माचो के साथ जेंटलमैन भी हो। इसके अलावा वे स्वभाव में सीधे लड़कों को ज्यादा पसंद करती है। 

2. अगर आप लड़की को घूरते ही रहेंगे तो वह कभी भी आपकी तरफ ध्यान नहीं देगी। लड़कियां ज्यादातर उन लड़को की तरफ आकर्षित होती है जो उन्हें भाव नहीं देते।

3. लड़कियों को समझने में थोड़ा समय लगता है। इसलिए उन्हें 1 महीने में समझने की कोशिश न करें।

4. लड़की को आकर्षित करने के लिए खास करके अपने कपड़ों की तरफ ध्यान दें। बालों का घोंसला बना कर न घूमें और चेहरे पर स्माइल बनाएं रखें।

5. शाम को पार्क में एक साथ घूमने जाएं और साथ में उसकी पसंद की खाने की कोई चीज जरूर ले जाए।

6. लड़की के साथ हमेशा प्यार से बात करें। उसे कभी भी अपना गुस्सा न दिखाएं। अगर आप उसके साथ हमेशा प्यार से बात करेंगे तो वह अपनी दिल की बातों को आप से खुल कर शेयर करेंगी।

7. लडकियों को लॉन्ग ड्राइव बहुत पसंद होती है। उसे अपने साथ ड्राइव पर ले जाएं लेकिन स्पीड को कंट्रोल में रखें।

8. लड़कियां पीछे पड़ने वाले लड़कों को बिल्कुल भी नहीं पसंद करती। इसलिए एक बार उसे अपने प्यार का इजहार करने के बाद उससे हर समय जवाब मांगने के लिए फोर्स न करें।

9. लड़कियों से बात करते समय हिचकिचाएं नहीं बल्कि खुलकर अपनी बात कहें। लड़कियों को कॉन्फिडेंट वाले और एक्टिव लड़के ज्यादा पसंद आते हैं।

10. उस पर कभी भी शक न करें। उसके फ्रैंडस के साथ भी प्यार से पेश आएं। उसे कभी गलत न ठहराएं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static