Floral Trend: टॉप से लेकर साड़ी तक, ट्राई करें कलरफुल प्रिंट्स

punjabkesari.in Sunday, Apr 16, 2017 - 06:53 PM (IST)

पंजाब केसरी ( फैशन): गर्मियों के मौसम में कपड़ों की खूब वैरायिटी देखने को मिलती है। हालांकि लड़कों के मुकाबले लड़कियों की समर कलैक्शन ज्यादा अट्रैक्टिव होती है। इस मौसम में आप हर तरह की स्टाइलिश ड्रैस वियर कर सकते हैं। पेस्टल और फ्लोरल प्रिंट खूब पसंद किए जाते हैं। इन रंगों में आप डिसेंट तो लगते ही हैं, साथ ही में यह चिल-चिलाती गर्मी में आपको कूल-कूल रखते हैं। अगर आपने अभी तक अपने वॉर्डरोब में फ्लोरल प्रिंट आऊटफिट को जगह नहीं दी है तो इसे जरूर शामिल करें। फ्लोरल शब्द से ही स्पष्ट होता है कि छोटे-बड़े फूलों के प्रिंट। इसमें बहुत सारे कलर्स का कॉबिनेशन देखने को मिलता हैं इसलिए फ्लोरल प्रिंट ड्रैस के साथ आपको ज्यादा एक्सेसरीज वियर करने की जरूरत भी नहीं पड़ती। अगर आप एक्सेसरीज वियर करना चाहती हैं तो चंकी एक्सेसरीज कैरी कर सकती हैं।
PunjabKesari

फ्लोरल आऊटफिट्स
फ्रॉक, गाऊन, कुर्ती, टॉप, प्लाजो पेंट, जंपसूट या हो साड़ी, फ्लोरल प्रिंट हर किसी ड्रैस में अच्छे लगते हैं। अाजकल फ्लोरल साड़ी का भी खूब ट्रैंड देखने को मिल रहा है।

PunjabKesari

फ्लोरल फ्रॉक
बॉलीवुड दीवाज भी इन दिनों फ्लोरल साड़ी को खूब पसंद कर रही हैं। अगर आप डेली रूटीन या ऑफिस में साड़ी पहनना पसंद करती हैं तो साड़ी कलैक्शन में एक फ्लोरल साड़ी जरूर शामिल करें। हल्की-फुल्की साड़ी में आपकी पर्सनैलिटी और भी दमदार नजर आती हैं। यह आपको कंफर्टेबल और स्टाइलिश, दोनों ही दिखाती है। फैब्रिक में आप शिफॉन, लिनन व जॉर्जेट लें क्योंकि फ्लोरल प्रिंट इन्हीं में ज्यादा पसंद किए जाते हैं और रंग भी फेट नहीं होता। 
PunjabKesariफ्लोरल शॉर्ट्स

ध्यान में रखें ये बातें
-
अगर आपकी हाइट छोटी और आप हैल्दी हैं तो बड़े फ्लोरल प्रिंट ट्राई करने की गलती ना करें। इसमें आप और भी छोटे और हैल्दी नजर आएंगे। छोटे फ्लोरल प्रिंट ऐसी महिलाओं पर ज्यादा सूट करते हैं।वहीं अगर आप बहुत स्लिम है तो बड़े फ्लोरल प्रिंट वाली साड़ी वियर करें। 
- फ्लोरल ड्रैस के साथ हैवी हैयरस्टाइल ना करें। चोटी या लूज हैयरस्टाइल ट्राई करें। इससे आपकी लुक गर्लिश दिखेंगी।
- अगर आप टॉप फ्लोरल ले रही हैं तो पेंट या प्लाजो प्लेन रखें। टॉप प्लेन हैं तो प्लाजो प्रिंटेड चुने।
                                                                                                                                                 -वंदना डालिया


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static